Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे हथियार के लाइसेंस : MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी
    झारखंड

    गढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे हथियार के लाइसेंस : MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तिवारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने लगातार हो रहे गोलीबारी की घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीती देर रात मेराल प्रखंड के रेजो गांव में हुई गोलीबारी को प्रशासन की लापरवाही और राजनीतिक दबाव में अपराधियों को दिए गए हथियारों के लाइसेंस का नतीजा बताया है.

    विधायक तिवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा गढ़वा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को रेवड़ी की तरह हथियार के लाइसेंस बांटे जा रहे हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने कहा कि रेजो गांव निवासी पत्रकार रमाशंकर चौबे के तिलक समारोह के दौरान कुछ सामंती और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

    उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे चुका था कि इस तरह हथियार बांटे जाने से अपराध में बढ़ोतरी होगी और वही आज सच साबित हो रहा है.” विधायक ने यह भी कहा कि गोलीकांड में घायल लोगों का इलाज अज्ञात स्थान पर कराया जा रहा है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन से तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही घायलों के इलाज से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने को कहा.

    तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाने की बात भी कही.

    Also Read : तिलक समारोह के दौरान हर्ष फा’यरिंग, पांच लोग जख्मी

    Also Read : CM-SOE की छात्राओं ने देखा वायु सेना का पराक्रम, कहा- एक दिन हम भी बढ़ाएंगे देश का मान

    administrative negligence Assembly Session Bjp BJP protest crime Firing Incident Garhwa Garhwa MLA jharkhand Jharkhand Politics law and order Meral block Political Pressure Rejo Village Satyendra Nath Tiwari Weapon License अपराध कानून व्यवस्था गढ़वा गढ़वा विधायक गोलीकांड झारखंड झारखंड राजनीति प्रशासनिक लापरवाही भाजपा भाजपा आंदोलन मेराल प्रखंड राजनीतिक दबाव रेजो गांव विधानसभा सत्र सत्येंद्र नाथ तिवारी हथियार का लाइसेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिलक समारोह के दौरान हर्ष फा’यरिंग, पांच लोग जख्मी
    Next Article जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.