Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के इन जिलों में आज तेज आंधी-वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज तेज आंधी-वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य में भारी मौसमीय बदलाव देखने को मिल रहा है. IMD ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. इसे देखते हुए 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

    उत्तर-पश्चिमी जिलों को राहत

    मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम कुछ हद तक सामान्य रह सकता है. वहीं राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, चाईबासा समेत राज्य के बाकी हिस्सों में शनिवार से मौसम पूरी तरह बिगड़ने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

    ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

    शुक्रवार को रांची, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश हुई. रांची में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचाया. कई इलाकों में ओले इतने बड़े थे कि कारों के शीशे टूट गए और पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आईं.

    बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे उमस बढ़ेगी और लोगों को गर्मी के साथ-साथ चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ सकता है.

    अप्रैल के अंत तक बरसात का दौर रहेगा जारी

    मौसम विभाग का कहना है कि यह अस्थिर मौसम 23 अप्रैल तक बना रह सकता है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी. रविवार, 20 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है, जबकि सोमवार, 21 अप्रैल को चार जिलों को छोड़ बाकी सभी हिस्सों में फिर से गरज और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. लोगों से अपील है कि इस दौरान बिना आवश्यक काम के घर से बाहर न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    administrative warning alertness Bay of Bengal Cyclonic Circulation India Meteorological Department jharkhand Jharkhand weather alert lightning low pressure rainfall strong winds thunder with rain Thunderstorm Weather weather department Weather Warning Yellow Alert आंधी गरज के साथ बारिश झारखंड झारखंड मौसम अलर्ट तेज आंधी निम्न दबाव प्रशासनिक चेतावनी बंगाल की खाड़ी बारिश भारतीय मौसम विभाग मौसम मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट वज्रपात सतर्कता साइक्लोनिक सर्कुलेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 19 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पूर्वी दिल्ली में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौ’त, राहत कार्य जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.