Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोगों को ठग माल कमाने वाले दो गिरफ्तार, मनरेगा से जुड़े दस्तावेज बरामद
    क्राइम

    लोगों को ठग माल कमाने वाले दो गिरफ्तार, मनरेगा से जुड़े दस्तावेज बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान उमाकांत साहनी का बेटा निखिल कुमार और दिनेश साहनी का बेटा मनदीप कुमार के रूप में की गई है. इनके पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, 309 एटीएम कार्ड, 234 सिम कार्ड, एक माइक्रो एटीएम डिवाइस, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 53 आधार कार्ड की छायाप्रतियां, कई फर्जी दस्तावेज, डायरी और मनरेगा योजना से संबंधित 35 फाइलें बरामद की गईं.

    फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर करते थे ठगी

    साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि आरोपी ‘दानवी फाइनेंस सर्विस लिमिटेड’ नाम की फर्जी कंपनी के जरिये लोगों से लोन देने के नाम पर दस्तावेज लेकर ठगी करते थे. कंपनी का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया है. इसके अलावा वे मनरेगा योजना में मजदूरों की रकम भी हड़प लेते थे.

    मनरेगा मजदूरों के खातों में करते थे हेराफेरी

    आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मजदूरों के नाम पर फिनो पेमेंट बैंक में खाते खुलवाते थे और जब मनरेगा की राशि आती थी तो मजदूरों को थोड़ा पैसा देकर शेष राशि खुद के खाते में या किसी और के खाते में ट्रांसफर कर लेते थे. उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरों को नया सिम दे दिया जाता था, ताकि उन्हें खाते की जानकारी न मिल सके.

    स्थानीय पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

    पुलिस ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज और मनरेगा की फाइलें आम नागरिक के घर से मिली हैं, जो प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं. मामले में स्थानीय मुखिया और मनरेगा पदाधिकारी किशन गुप्ता की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. अधिकारियों ने पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है.

    Also Read : DGP पहुंचे चाईबासा, जवानों की कर गये हौसला अफजाई

    Bihar news cyber crime Cyber DSP Chandni Suman cyber fraud Police raid Vaishali Vaishali news पुलिस छापेमारी बिहार न्यूज वैशाली वैशाली न्यूज़ साइबर क्राइम साइबर ठगी साइबर डीएसपी चांदनी सुमन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDGP पहुंचे चाईबासा, जवानों की कर गये हौसला अफजाई
    Next Article सोशल मीडिया पर हथियार लहरा कर रहा था गुंडई, फिर पुलिस ने जो किया… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.