Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    “एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है। मरांडी ने कहा कि बोकारो और गिरिडीह जिलों में एम्बुलेंस कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे दोनों जिलों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी एम्बुलेंस की मनमानी फीस चुकानी पड़ रही है या फिर वे निजी वाहनों से अस्पताल जाने को विवश हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय मंत्री ने पुराने एमओयू को रद्द कर एम्बुलेंस सेवा की जिम्मेदारी अपने करीबी ‘सम्मान फाउंडेशन’ को सौंप दी है। मरांडी ने मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले का तत्काल संज्ञान लें, एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित करें और लापरवाह एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

    शिक्षा व्यवस्था को बताया ‘भाड़े पर’

    मरांडी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड की पूरी शिक्षा व्यवस्था को ‘भाड़े’ पर लगा दिया है। हज़ारों स्थायी शिक्षकों के पद खत्म कर अब स्कूलों में अस्थायी और किराये के शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक बताया।

    शराब घोटाले और सिंडिकेट को लेकर भी लगाए आरोप

    बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों ने हेमंत सोरेन और झामुमो-कांग्रेस विधायकों के रायपुर दौरे का प्रबंध किया था। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट को झारखंड में कारोबार का जिम्मा सौंपा, जिससे 450 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है।

    मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन अब जल्द ही सीबीआई राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों का पर्दाफाश करेगी।

    Also Read : गर्मी में ताजगी का तोहफा है ये फल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

    108 Ambulance Service 108 एम्बुलेंस सेवा Ambulance Crisis Ambulance Strike Babulal marandi Bjp Bokaro Giridih Government Negligence Healthcare Services Hemant Soren jharkhand Jharkhand Government Leader of Opposition Patient Issues Private Ambulance salary payment Samman Foundation Social Media 'X' एम्बुलेंस संकट एम्बुलेंस हड़ताल गिरिडीह झारखंड झारखंड सरकार निजी एम्बुलेंस नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बोकारो भाजपा मरीजों की परेशानी वेतन भुगतान सम्मान फाउंडेशन सरकारी लापरवाही सोशल मीडिया एक्स स्वास्थ्य सेवाएं हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTSPC के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां जब्त
    Next Article झारखंड में सस्ती होगी शराब, लगभग आधी होगी कीमत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.