Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»क्या हुआ था उस रात जब सैफ पर हुआ था हमला, करीना ने बताई पूरी कहानी…
    मनोरंजन

    क्या हुआ था उस रात जब सैफ पर हुआ था हमला, करीना ने बताई पूरी कहानी…

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सैफ अली खान पर जब जानलेवा हमला हुआ था, तब पूरा बॉलीवुड हिल गया था. किसी को भी विश्वास नहीं हुआ था कि आखिर एक्टर के साथ ऐसा कैसे हुआ. इस घटना को बीते करीब 3 महीने का समय बीत चुका है. अब मुंबई पुलिस की इस केस में चार्जशीट सामने आई है, जिसमें करीना और सैफ का बयान शामिल है.

    करीना ने बताया कि वो बांद्रा में अपने पति के साथ साल 2021 से रह रही हैं. उनके साथ उनके बच्चों की नैनी गीता, जुनू सपकोटा और एलियामा फिलिप भी उसी अपार्टमेंट में रहती हैं. उनकी बिल्डिंग में तीन फ्लोर्स हैं जिसमें 11वें फ्लोर पर तीन बेडरूम, 12वें फ्लोर पर एक किचन और लिविंग एरिया और 13वें फ्लोर पर एक सर्वेट रूम के साथ लाइब्रेरी भी है.

    करीना के बयान में आगे लिखा था, ’15 जनवरी को शाम 7.30 बजे मैं रिया कपूर के घर अपने काम से गई थी. जब मैं रात के 1.20 बजे पर काम खत्म करके घर वापस आई थी, तब मेरे पति और बच्चे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे. जब मैं घर आई, तब मैं तैमूर के कमरे में गई तो मैंने देखा कि वो सो रहा था और गीता भी उसी के साथ वाले बेड पर सो रही थी. फिर मैं जेह बाबा (जहांगीर) के कमरे में गई, तो जुनू और फिलिप भी वहीं उसके पास सो रही थीं. इसके बाद मैं भी अपने कमरे में सोने चली गई.करीब 2 बजे जब मैं और मेरे पति सो रहे थे, जुनू हमारे कमरे में चीखती हुई आईं और बोलीं कि कोई आदमी जेह बाबा के कमरे में अपने हाथ में चाकू लिए आ गया और पैसों की मांग कर रहा है.’

    ‘सैफ और मैं जेह के कमरे की तरफ भागे और हमने गीता को उसके कमरे के बाहर खड़ा देखा. सैफ और मैं कमरे के अंदर गए तो हमने एक काले कपड़ों में खड़े आदमी को देखा जिसने सिर पर कैप पहनी थी. वो पतला, थोड़ा भूरा, 5 फुट 5 इंच का उसका कद, कुछ 30-40 साल के आसपास की उसकी उम्र थी. वो जेह के बेड के पास अपने सीधे हाथ में एक चाकू और उलटे हाथ में एक ब्लेड लेकर खड़ा था.’

    करीना ने आगे कहा, ‘सैफ ने उस हमलावर से पूछा कि तुम कौन हो? क्या चाहिए तुम्हें? इस दौरान सैफ उस चोर को पकड़ने के लिए जा रहे थे. उस दौरान दोनों के बीच काफी हाथापाई हो गई थी और फिर सैफ ने उसे आगे से कसकर पकड़ लिया. उसी वक्त उस अनजान आदमी ने सैफ की गर्दन, पीठ और हाथ पर चाकू से वार कर दिया था. इतने में गीता भी उस आदमी को पकड़ने जा रही थी लेकिन उसने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया. इतने में मैं जोर से चीखी कि जेह बाबा को जल्दी से बाहर लेकर जाओ.’और फिर जो हुआ वो सबको पता है चोर वहाँ से भागा और सैफ अस्पताल। 

    Also read: बकरे की बली चढ़ाने जा रहे थे, पर चली गयी चार लोगों की जान… जानिये कैसे

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या कृष 4 की तैयारी हुई शुरू? साथ दिखें ऋतिक और प्रियंका…
    Next Article खेत में लगे एक पेड़ से किसान बना करोड़पति… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.