Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 2:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण, फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण, फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुर्शिदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद शमशेरगंज में डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग-12 का एक हिस्सा ब्लॉक कर दिया गया था। प्रारंभ में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन अचानक प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों के पास बम जैसे सामान भी थे, जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस की कार्रवाई से गुस्साई भीड़ और भड़क गई, जिससे हिंसा और बढ़ गई।

    बीजेपी ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला है। हालांकि, जमीन पर तनाव बना हुआ है और स्थिति अभी भी संवेदनशील है। कुछ दिन पहले भी मुर्शिदाबाद में इसी कानून के विरोध में हिंसा हुई थी। पुलिस ने इस घटना की इनसाइड स्टोरी साझा करते हुए कहा कि पथराव की घटना के बाद ही प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण किया।

    BSF ने संभाला मोर्चा

    फिलहाल, फ्लैगमार्च के बाद BSF ने मोर्चा संभाल लिया है। BSF के करीब 300 जवानों को शमशेरगंज थाना क्षेत्र के सैजुमुर और धुलियान के पास डाक बंगलो रोड व फरक्का क्षेत्र में तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस भी हालात को नियंत्रण में रखने के लिए BSF का सहयोग कर रही है। वहीं, सूबे के हालात पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है।

    Also Read : बिहार में बनेंगे तीन 5 स्टार होटल, सरकार ने दी मंजूरी

    Also Read : 19 अप्रैल को इस समय बदल जायेगा रांची के असमान का नजारा

    Also Read : गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर पीके सिंह का तबादला

    BSF took over after flag march police conducted flag march Situation tense in Bengal's Murshidabad पुलिस ने किया फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा बंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण बंगाल के मुर्शीदाबाद में हालात तनावपूर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बनेंगे तीन 5 स्टार होटल, सरकार ने दी मंजूरी
    Next Article लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निभाया 6 साल पुराना वादा, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे

    Related Posts

    देश

    खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

    October 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 14 जांबाजों को मिला बड़ा सम्मान, पांच खूंखार इनामी नक्सलियों का किया था खात्मा

    October 31, 2025
    झारखंड

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : रन फॉर यूनिटी में दौड़ी रांची पुलिस

    October 31, 2025
    Latest Posts

    काला नमक : सेहत का खजाना, वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर

    October 31, 2025

    सावधान! आंवला हर किसी के लिए नहीं, ये लोग इसे खाने से बचें

    October 31, 2025

    “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने दौड़ी हजारीबाग पुलिस

    October 31, 2025

    महावीर मंदिर में लौट रहा श्रवण कुमार पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर

    October 31, 2025

    खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.