Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी में गांजा खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार, साढ़े चार किलो माल जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में गांजा खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार, साढ़े चार किलो माल जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची की पंडरा पुलिस ने नशे के सौदगरों को तगड़ा झटका दिया है। गांजा खरीद-बिक्री करने के इल्जाम में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम प्रिंस कुमार सिंह, अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु और संजय साहु बताये गये। अजीत, दामोदर और संजय अगल-अलग गुमती चलाते हैं। प्रिंस सिंह इन लोगों को गांजा सप्लाई करता है और उक्त गांजा को ये तीनों बेचा करते हैं। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया है। प्रिंस कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। रांची के डोरंडा, कोतवाली और सुखदेवनगर थाना में उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा आज यानी रविवार को पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने किया।

    ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को दिन के करीब सवा 12 बजे इंफॉर्मेशन मिली कि ITI बस स्टैंड के पास तीन अलग-अलग गुमटी दुकान में गांजा बेचा जाता है। इन गुमटियों में जो लड़का गांजा सप्लाई करता है, वह अभी आया हुआ है। उसके हाथ में एक झोला है, उसमें गांजा हो सकता है। मिली इंफॉर्मेशन को आला अधिकारियों तक पहुंचायी गयी। इसके बाद बिना देर किये कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी और बताये गये लोकेशन पर रेड मारी गयी। सबसे पहले 26 साल के प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने दबोचा। उसकी निशानदेही पर 49 साल के अजीत कुमार साहु, 52 साल के दामोदर साहु और 49 साल के संजय साहु को गिरफ्तार किया गया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गुमटी के मालिकों ने बताया कि उनके घरों में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। उनकी निशानदेही पर उसके घरों पर छापेमारी की गयी माल जब्त कर लिया गया।

    Also Read : बिजली विभाग की लापरवाही! दो बच्चों की मौ’त

    Also Read : हथियार के दम पर मेडिकल स्टोर में लूट

    four and a half kilograms of goods seized Four arrested for buying and selling ganja in the capital राजधानी में गांजा खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार राजधानी में गांजा बेचने वाले चार गिरफ्तार साढ़े चार किलो माल जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में फिर मिला IED, तीन बंकर भी ध्वस्त
    Next Article ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठी रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.