Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामनवमी को लेकर भगवामय हुई राजधानी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी को लेकर भगवामय हुई राजधानी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर राजधानी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। भगवा झंडों से चौक-चौराहे और सकड़ें सज चुकी है। पूरी राजधानी भगवामय हो गयी है। मुहल्लों में देर रात तक रामनवमी पर निकलनेवाली शोभायात्रा और जुलूस में अपना शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए उत्साही युवा परंपरागत हथियारों से अभ्यास कर रहे हैं। झाकियों का स्वागत करने के वास्ते कई राजनीतिक पार्टियों के द्वारा जगह-जगह शिविर लगाये गये हैं। वहीं, रामनवमी पर सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया गया है। 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस चलते महिला जवानों को भी ड्यूटी दी गयी है। शनिवार की शाम राजधानी के मेन रोड में फ्लैगमार्च किया गया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता, SDM उत्कर्ष कुमार और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में फ्लैग मार्च किया गया।

    मौके पर रांची SDM उत्कर्ष कुमार ने कहा कि ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। कौई भी ऐसा काम न करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे।

    रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि कोई भी शख्स किसी के भी आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी।

    JMM नेता मुस्ताक आलम ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी काफी उत्साह और उमंग से यह पर्व मनाया जाएगा।

    Also Read : CM हेमंत का सख्त आदेश- शोभायात्रा में नहीं निकलेगी बाइक रैली

    Also Read : नक्सलियों को अमित शाह की नसीहत, हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

    Also Read : कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने ली शपथ

    Also Read : रामनवमी पर्व को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने जारी किया अपील पत्र

    Also Read : त्योहार को लेकर हाई अलर्ट पर धनबाद पुलिस, फिर निकाला गया फ्लैग मार्च

    Also Read : बीएसएल को करोड़ों का नुकसान, संभलने में लगेगा टाइम

    police conducted a flag march The capital turned saffron on the occasion of Ram Navami पुलिस ने किया फ्लैग मार्च रामनवमी को लेकर भगवामई हुई राजधानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामभक्‍तों का कल दिखेगा अद्भुत पराक्रम, राजधानी में गूंजेगा राम नाम
    Next Article जमशेदपुर में रामनवमी के दिन शराब की दुकानें खुली तो दर्ज होगी FIR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    Latest Posts

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.