Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 9:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अमेजन से मंगवाया डिटर्जेंट निकला वजन में कम, शिकायत करने पर दिया गजब जवाब… 
    देश

    अमेजन से मंगवाया डिटर्जेंट निकला वजन में कम, शिकायत करने पर दिया गजब जवाब… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: दिल्ली से सटे नोएडा में रहने वाले एक ग्राहक ने अमेजन से 6 किलो डिटर्जेंट पाउडर का बॉक्स ऑर्डर किया था। लेकिन डिलीवरी मिलने के बाद जब उसने डिटर्जेंट का वजन किया तो उसमें 700 ग्राम से भी ज्यादा डिटर्जेंट कम था। ग्राहक ने जब अमेजन से इस मामले की शिकायत की तो अमेजन ने इस पर कोई ठोस कदम उठाने के बजाय ग्राहक से सामान वापस लेकर रिफंड जनरेट कर दिया। बताते चलें कि अमेजन, दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में अमेजन के पास जबरदस्त हिस्सेदारी है।

    ग्राहक ने डिटर्जेंट के लिए किया था 930 रुपये का भुगतान

    ग्राहक ने पिछले महीने मार्च में अमेजन से 4 किलो का एरियल डिटर्जेंट का बॉक्स ऑर्डर किया था, जिसमें 2 किलो डिटर्जेंट फ्री था। ग्राहक ने इस ऑर्डर के लिए कुल 930 रुपये का भुगतान किया था। बॉक्स में कुल 6 किलो डिटर्जेंट होना चाहिए था। लेकिन ग्राहक ने डिलीवरी मिलने के बाद घर पर बॉक्स का वजन किया तो उसका कुल वजन सिर्फ 5.300 ग्राम था। जबकि बॉक्स समेत उसका कुल वजन 6 किलो से भी ज्यादा होना चाहिए था।बॉक्स से गायब था 700 ग्राम से भी ज्यादा पाउडर

    ठगी का एहसास होने पर ग्राहक ने अमेजन से इस पूरे मामले की शिकायत की। लेकिन ग्राहक को अमेजन से जो प्रतिक्रिया मिली, वो बेहद चौंकाने वाली थी। डिटर्जेंट के बॉक्स से 700 ग्राम से ज्यादा पाउडर गायब था लेकिन अमेजन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय ग्राहक के लिए रिफंड जनरेट कर दिया।

    अमेजन ने शिकायत पर क्या जवाब दिया

    ग्राहक की शिकायत पर एक कर्मचारी ने जवाब में लिखा, ”जैसा कि चर्चा की गई है, मैंने एरियल मैटिक लॉन्ड्री डिटर्जेंट पाउडर 4+2 किलो के लिए ऑर्डर आईडी 404-7731935-1992366 के लिए रिफंड प्रोसेस कर लिया है। आपके सोर्स अकाउंट में 6 अप्रैल, 2025 तक 930 रुपये की राशि जमा कर दी जाएगी। एक बार राशि जमा हो जाने के बाद आप अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट में मेनू> अकाउंट> अमेजन पे> पर बैलेंस स्टेटमेंट देख सकते हैं और रिफंड रेफरेंस नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। हम इस समस्या के लिए क्षमा चाहते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि भविष्य में ऐसा फिर कभी न हो। मुझे उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी।”

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में आ’ग ने मचाया तांडव
    Next Article सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक होगा रामनवमी, हो रही तैयारी : DC

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    समय से पहले रोक दी अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना कारण

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    Latest Posts

    सहजानंद चौक के पास स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    August 3, 2025

    समय से पहले रोक दी अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम बना कारण

    August 3, 2025

    झारखंड के इन 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 3, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.