Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी नेता जयवर्द्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा, जेजेएमपी के मनोहर जी ने कराया था हत्या
    झारखंड

    बीजेपी नेता जयवर्द्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा, जेजेएमपी के मनोहर जी ने कराया था हत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020Updated:July 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। लातेहार पुलिस ने बीजेपी नेता जयवर्द्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार ठाकुर (संगराहा पलामू), सत्यम कुमार गुप्ता (विश्रामपुर पलामू), अंशू प्रसाद (बरवाडीह) और सुरेश परहिया (हेंदेखास बरवाडीह) शामिल हैं। उक्त जानकारी लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया है कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के मनोहर परहिया 
    ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर हत्या कराई है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनोहर की तलाश जारी है। उसे पकड़े जाने के बाद और भी खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीजेपी नेता लेवी की राह में बाधक नहीं बनें। इस मकसद से ही मनोहर परहिया ने सुरेश परहिया के मार्फत अंशु को हत्या के लिए 50 हजार दिए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, खोखा, अभियुक्तों के सात मोबाइल सेट, छर्रे और सुपारी के लिए लिए गए 50 हज़ार रुपयों में से बीस हज़ार नकद बरामद किये हैं।

    जेजेएमपी के मनोहर ने अंशु को शूटर बुलाने दिया था 50 हज़ार
    एसपी ने बताया कि जेजेएमपी के मनोहर ने इस काम के लिए साला अंशु को 50 हज़ार रूपये दिए थे। अंशु ने शूटरों को लालच दिया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद फिर पैसे की कमी नहीं रहेगी। बहुत पैसा होगा। अंशु ने उन्हें एक बाइक खरीद कर देने का वादा किया था। इसके बाद घटना से पूर्व दोनों शुटर राहुल और सत्या ने प्रज्ञा केंद्र पहुंच कर पैन कार्ड बनवाने की जानकारी ली। ताकि वहां बैठे भाजपा नेता की नजदीक से पहचान कर सकें। फिर राहुल ने सटा कर गोली मार दी। भागते समय राहुल तो पास ही बाइक लेकर मौजूद अंशु के साथ भाग निकला। लेकिन सत्या को स्थानीय लोगों ने दौड़ा दिया। उसने बचने के लिए हवा में गोली चलाई।इसके बाद सत्या पास की ही झाड़ी में छिप गया। फिर देर रात वहां से निकल कर उक्कामाढ़ पहुंचा जहाँ तीनों एक साथ मिल गए। इसके बाद तीनों हंदेहास पहुंचे और सुरेश परहिया के घर में रात बिताया। अगले दिन दोनों शूटर डालटनगंज की तरफ निकल गए। सुरेश परहिया जेजेएमपी के मनोहर का साला है।

    क्या है मामला
    लातेहार जिले के बरवाडीह में बीजेपी नेता जयवर्द्धन सिंह की पिछले पांच जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जयवर्द्धन सिंह लातेहार के जिला महामंत्री के अलावा चतरा से पार्टी के सांसद सुनील सिंह के प्रतिनिधि भी थे। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब वे बस स्टैंड के सामने एक ग्राहक सेवा केंद्र के सामने बैठे थे। घटना से कुछ ही देर पहले वे अपनी स्कॉर्पियों से वहां पहुंचे थे।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बंटवारे की तस्वीर हुई वायरल, पुलिस ने किया जब्त
    Next Article गिरिडीह : सिक्यूरिटी वाहन को लैंडमांइड से उड़ाकर पांच प्राईवेट सुरक्षाकर्मियों व जैप कैंप में हमला कर पुलिसकर्मियों की हत्या का 1 लाख का इनामी माओवादी तूफान गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी कला मंच की बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त, लुगू पहाड़ जा रहे थे कलाकार

    November 4, 2025
    गोड्डा

    जीतपुर खनन परियोजना के तहत रोजगार मेला आयोजित, 46 युवाओं ने लिया हिस्सा

    November 4, 2025
    झारखंड

    कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर रेड, कई थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई

    November 4, 2025
    Latest Posts

    पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

    November 4, 2025

    WPL 2026 : RCB ने किया बड़ा कोचिंग बदलाव, मालोलन रंगराजन हेड कोच

    November 4, 2025

    CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    November 4, 2025

    PM मोदी आज बिहार की इन महिलाओं से करेंगे सीधे संवाद

    November 4, 2025

    तेजस्वी का बड़ा ऐलान- एकमुश्त देंगे माई बहिन योजना के 30 हजार रुपए

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.