Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चोरी का पोल खोल दिया था… इसी शक में मा’रा गया भूपल साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    चोरी का पोल खोल दिया था… इसी शक में मा’रा गया भूपल साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 3, 2025Updated:April 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूपल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में हुए जूता दुकानदार भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मामले में पुलिस ने संदेही हत्यारे गौरव चौधरी उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर लिया है। पंडरा ओपी की पुलिस ने आरोपी को सरोवर नगर डैम साइड से दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है। खुन्नस और आक्रोश के चलते जूता दुकानदार की हत्या कर दी गयी थी। इस बात का खुलासा आज DIG रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने मीडिया को बताया कि बीते 27 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जूता दुकानदार का दुकान में ही गला रेत डाला गया था। इलाज के दरम्यान उनकी मौत हो गयी थी। दुकान पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील चौक है। मृतक भूपल साहू के बेटे और पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। हत्यारे को दबोचने के वास्ते तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। इलाके में CCTV फुटेज को खंगाला गया। हत्यारे की पहचान CCTV फुटेज के जरिये हो गयी। इसी बीच टीम को इंफॉर्मेशन मिली कि संदेही हत्यारा झारखंड छोड़ कर चेन्नई भागने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस ने रेड मारी और आरोपी गौरव चौधरी को धर दबोचा। आरोपी गौरव चौधरी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    SSP चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को बयान में गौरव चौधरी ने खुलासा किया कि गुजरे छह महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। 10-15 रोज पहले बिट्टु मिश्रा के चटकपुर वाले घर में चोरी भी की थी। बिट्टु मिश्रा भी दागी किस्म का शख्स है। चोरी के कुछ दिन बाद ही बिट्टु मिश्रा ने उसे पकड़ लिया था और डराया-धमकाया था। गौरव को शक था कि भूपल साहू ने चोरी के बारे में बिट्टु मिश्रा को इंफॉर्मेशन दी होगी। इसी बात को लेकर गौरव को खुन्नस था। वह आक्रोश में आकर बीते 27 मार्च को भूपल साहू के दुकान में पहुंचा। हालांकि उसका इरादा हत्या का नहीं था। उसका मकसद भूपल साहू को जख्मी कर दुकान के गल्ले में रखे कैश को लूटना था। जब वह दुकान में घुसा तो भूपल ने लूटपाट का प्रतिरोध किया। इसी दरम्यान गौरव ने चापड़ से भूपल के गले पर वार कर दिया और उसे खून से लथपथ हालत में तपड़ता छोड़ भाग निकला। पुलिस को उसने बताया कि वह दुकान नहीं लूट सका। पुलिस की डर स वह छुप-छुप कर रह रहा था और चेन्नई भागने की तैयारी कर रहा था।

    जूता दुकानदार हत्याकांड का खुलासा, रांची SSP चंदन सिन्हा क्या बोले… देखिये pic.twitter.com/oCZWmLS1z8

    — Johar Live (@joharliveonweb) April 3, 2025

    Also Read : बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली झारखंड के इस जिले में चढ़ गया पुलिस के हत्थे

    चोरी का पोल खोल दिया था... इसी शक में मारा गया भूपल साहू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार का इनामी नक्सली झारखंड के इस जिले में चढ़ गया पुलिस के हत्थे
    Next Article वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.