Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इस बार कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी, जानें तिथि और कन्या-पूजन की विधि
    झारखंड

    इस बार कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी, जानें तिथि और कन्या-पूजन की विधि

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां दुर्गा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू धर्म शास्त्रों में चैत्र नवरात्र का खास महत्व बताया गया है. चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा से नवमी तक शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की नौ शक्तियों की पूजा-अर्चना की जाती है. अष्टमी पर मां दुर्गा की खास पूजा होती है. कुछ लोग पूरे नौ दिन तो कुछ लोग चढ़ती-उतरती (नवरात्रि के पहले और नवें दिन) उपवास रखते हैं. इस दिन बहुत से लोग विशेषकर नौ दिन का उपवास रखनेवाले जातक अष्टमी के दिन कन्या-पूजन की परंपरा भी निभाते हैं. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का एक दिन क्षय होने के कारण लोगों में दुविधा है कि अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी, तथा कन्या-पूजन किस दिन किया जाएगा. आइये जानते हैं कन्या-पूजन की विधि एवं, मूल-तिथि के बारे में.

    कब मनाएं अष्टमी 6 या 7 अप्रैल 2025 को?

    चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी प्रारंभः 08.12 PM (04 अप्रैल 2025)

    चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी समाप्तः 07.26 PM (05 अप्रैल 2025)

    उदया तिथि के अनुसार 05 अप्रैल 2025 को नवरात्रि की अष्टमी तिथि का व्रत एवं अनुष्ठान रखा जाएगा. जो जातक इस तिथि से संतुष्ट नहीं हैं, वे किसी निटकतम योग्य पुरोहित से सलाहमशविरा ले सकते हैं.

    दुर्गा अष्टमी पर बन रहे हैं कई शुभ योगों के संयोग!

    शिववास योगः निशा काल में

    सुकर्मा योगः पूरे दिन

    पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग पूरे समय

    उपयुक्त योगों में मां दुर्गा की पूजा अनुष्ठान करने से जातक को सुख एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है. हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तथा जाने-अनजाने हुए पाप नष्ट हो जाते हैं.

    कन्या-पूजन का शुभ मुहूर्त

    ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की कन्या-पूजन अष्टमी एवं नवमी दोनों ही दिन की जा सकती है.

    कन्या पूजनः

    05 अप्रैल (अष्टमी) : 11.59 AM से 12.49 PM तक

    06 अप्रैल (नवमी) : 11.59 AM से 12.50 PM तक

    अष्टमी एवं नवमी को उपयुक्त मुहूर्त में कन्या पूजन कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

    कन्या पूजा की विधि

    अष्टमी अथवा नवमी के दिन 9 कन्या और एक लड़का (2 से 10 वर्ष की) कन्या-पूजन के दरमियान सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धोकर पोछें. अब कन्याओं को आसन पर बिठाकर उनके तिलक कर चुनरी ओढ़ाएं. उन्हें भोजन (हलुवा, पूरी, चना की सब्जी) खिलाएं. इसके पश्चात उन्हें उपहार और दक्षिणा भेंट करें. अब उनकी विदाई करते समय उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. इसके पश्चात स्वयं भोजन (प्रसाद) ग्रहण करें.

    Also Read : राजधानी में सरहुल की धूम, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    Ashtami Ashtami date Chaitra Navratri Chaitra Shukla Paksha Pratipada confusion Fasting Goddess Durga growing-decreasing fasting Hindu scriptures Kanya Puja Kanya Puja method Kshaya Tithi Navami Navratri nine powers nine-day fasting original date special significance worship अष्टमी अष्टमी तिथि उपवास कन्या पूजन कन्या-पूजन विधि क्षय तिथि खास महत्व चढ़ती-उतरती उपवास चैत्र नवरात्र चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा दुविधा नवमी नवरात्रि नौ दिन का उपवास नौ शक्तियां पूजा अर्चना मां दुर्गा मूल-तिथि हिंदू धर्म शास्त्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समुदाय, बंद कराने उतरा सड़क पर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.