Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अनंतनाग : आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,1 आतंकी ढेर
    देश

    अनंतनाग : आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,1 आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। सोमवार सुबह शुरू हुए इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम के साथ ही पुलिस और सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

    गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में कल सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। 

    सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए। 

    आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।

    बुधवार की शाम को आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई तथा पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में एक स्थानीय तथा एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। इस हत्याकांड के बाद से सुरक्षा बलों की ओर से पूरे उत्तरी कश्मीर में अभियान चला रखा गया है ताकि हमलावर आतंकियों को ढूंढकर उनका सफाया किया जा सके। इसी कड़ी में सोपोर में भी आतंकियों को ढूंढ निकालने में सफलता मिली।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में 24 घंटे में कोरोना के 28701 नए मामले, 500 लोगों की मौत
    Next Article भाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025
    Latest Posts

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.