Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 6:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : राजद के बाद अब लोजपा भी कोरोना काल में नहीं चाहता है चुनाव
    बिहार

    बिहार : राजद के बाद अब लोजपा भी कोरोना काल में नहीं चाहता है चुनाव

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और महागठबंधन का बड़ा घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) निर्धारित समय पर चुनाव नहीं चाहता है।
    बिहार में चुनाव को लेकर राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी तैयारी है तथा इसी को लेकर दोनों ही दलों के नेता ऑनलाइन रैली के माध्यम से अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी चुनाव को लेकर संगठन के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। चुनावी कार्य के लिए इन दलों ने अपनी एक टीम भी बनाई है, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हैं।
    वैसे तो लोजपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर कमर कस कर पिछले कई माह से तैयारी में है। पार्टी अभी नौ विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ जिम्मेदारी संभालने वाले वैसे चिन्हित नेता के साथ संपर्क बनाकर फीडबैक को अंतिम रूप देने में लगी है। इन सबके बावजूद लोजपा चुनाव नहीं चाहती है।
    लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई (सुरक्षित) से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग को भी इस विषय पर सोच कर निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि चुनाव के कारण एक बड़ी आबादी को खतरे में झोंक दिया जाए। इस महामारी के बीच चुनाव होने पर मतदान प्रतिशत भी काफी नीचे रह सकता है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन के बड़े घटक राजद ने परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर विधानसभा चुनाव में नहीं जाने की बात कही है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस मुद्दे को लेकर पार्टी के नेताओं की गुरुवार को यहां बैठक बुलाई थी, जिसमें इस पर मुहर लग गई है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकास दुबे मुठभेड़ के बाद प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना
    Next Article शेयर बाजार गिरावट में, सेंसेक्स 143 अंक फिसला

    Related Posts

    बिहार

    बाढ़ से मुंगेर में शिक्षा ठप, 40 स्कूल बंद

    September 19, 2025
    देश

    सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू… जानें किराया और बुकिंग 

    September 19, 2025
    बिहार

    BPSC TRE 4 : सीएम आवास घेरने निकले शिक्षक अभ्यर्थी, सड़क पर कर रहे जोरदार प्रदर्शन

    September 19, 2025
    Latest Posts

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025

    संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला सचिव की सह प्रभारी से मुलाकात…

    September 19, 2025

    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन पर कलकत्ता हाईकोर्ट की चेतावनी- आम जनता को न हो असुविधा

    September 19, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में CM हेमंत सोरेन ने रणनीति बनाई, सोमेश सोरेन के नाम पर सहमति, विधायकों को मिले खास टास्क…

    September 19, 2025

    बाढ़ से मुंगेर में शिक्षा ठप, 40 स्कूल बंद

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.