Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जामताड़ा में देर रात पेट्रोल कर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, लूटा पैसा
    क्राइम

    जामताड़ा में देर रात पेट्रोल कर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, लूटा पैसा

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेट्रोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात को तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर कर्मी को गोली मारकर छिनतई करने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को तीन गोली मारकर रुपये से भरा हुआ बैग लेकर भाग गया है. शनिवार को हुई इस घटना में कर्मी की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति की शिनाख्त जनार्दन माजी (26 वर्षीय) के रूप में हुई है. यह घटना गोविंदपूर साहेबगंज स्टेट हाईवे सड़क के किनारे स्थित फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के चौकुंदा के नायरा पेट्रोलपम्प की है.

    बता दें कि रात के करीब आठ बजे टीवीएस अपाची बाइक में तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधीयों ने तेल भरवाने के बहाने नायरा पेट्रोल पंप में आया और अपराधियों ने पैसों से भरा हुआ बैग छीनने का कोशिश किया. पम्प कर्मी ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पम्प कर्मी जनार्दन माजी के पेट में तीन गोली मारकर हाथ से पैसौं से भरा हुआ बैग छीनकर बड़े आराम से फरार हो गए.

    घटनास्थल में मौजूद दूसरे स्टाफ ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी और फिर पम्प के मालिक ने फतेहपुर थाना को मामले की सूचना दिया. सूचना मिलते ही फतेहपुर SHO रंजीत प्रसाद गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने जख्मी जनार्दन माजी को लहुलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु डाक्टरों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचने के उपरांत जनार्दन माजी का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

    पेट्रोल

    मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन माजी ,पिता कृष्णा माजी के एक ही पुत्र था और वह बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चड़कादह गांव के निवासी था. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा पुलिस घटनास्थल में मौजूद CCTV कैमरे की फुटेज को भी खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मामला क्या है.

    Also Read : JUSTICE YASHWANT VARMA के घर में मिले नोटों के ढेर का VIDEO आया सामने

    Chaukunda criminal Criminal Attack employee Fatehpur police station area Govindpur Sahebganj State Highway Jamtara jamtara crime Jamtara murder Naira Petrol Pump Petrol Pump अपराधी कर्मी गोविंदपूर साहेबगंज स्टेट हाईवे चौकुंदा जामताड़ा जामताड़ा अपराध नायरा पेट्रोलपम्प पेट्रोल पंप फतेहपुर थाना क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJUSTICE YASHWANT VARMA के घर में मिले नोटों के ढेर का VIDEO आया सामने
    Next Article झारखंड में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी, ब्लू अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.