Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“हेमंत सोरेन होश में आओ”… रांची बंद की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस
    जोहार ब्रेकिंग

    “हेमंत सोरेन होश में आओ”… रांची बंद की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के बैनर तले आज यानी शुक्रवार को रांची की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला गया। आदिवासी संगठनों ने हेमंत सोरेन होश में आओ, कल रांची बंद रहेगा जैसे नारे लगाये। ये लोग सिरम टोली स्थित फ्लाई ओवर के बन रहे रैंप का विरोध कर रहे थे। इनका कहना है कि अगल रैंप बन जायेगा तो सरहुल और अन्य त्योहार में जुलूस निकालने में परेशानी होगी। इससे पहले बीते कल विभिन्न आदिवासी संगठन के लोगों ने धुमकुड़िया में बैठक की थी। जिसमें लोगों ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों को आन्दोलन करने पर विवश कर रही है। जय आदिवासी केन्द्रीय परिषद की केन्द्रीय अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि आज संथाल के आदिवासियों का धार्मिक स्थल मरांग बुरु है। इस पर दूसरे धर्मावलंबियों का कब्जा हो गया है। आदिवासी युवा अगुवा राहुल तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा और बाबा कार्तिक उरांव सरहुल महोत्सव सह शोभायात्रा समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

    “हेमंत सोरेन होश में आओ”… रांची बंद की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस#ranching #ranchiband pic.twitter.com/t9I3B1Srl0

    — Johar Live (@joharliveonweb) March 21, 2025

    अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पवन तिर्की ने कहा कि सरहुल महोत्सव सह शोभायात्रा हमारे पुरखों की देन है। आदिवासी मूलवासी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि रांची में फ्लाईओवर के रैंप को सरना स्थल के सामने से नहीं हटाती है तो आदिवासी समाज फ्लाईओवर को कभी कम्पलीट करने नहीं देंगे और ना ही उद्घाटन करने देंगे। चाहे इसके लिए कोर्ट का रूख क्यों ना करना पड़े।

    आदिवासी जन परिषद की उपाध्यक्ष कुन्दरसी मुंडा ने कहा कि आदिवासी परंपरा को समूचित नष्ट करने की साज़िश की जा रही है। 22 मार्च को सुबह छह बजे सड़क पर उतर कर चौक चौराहों में चक्का जाम किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं एंबुलेंस, अस्पताल, दवा दुकान और मरीजों को बंद से मुक्त रखा जाएगा।

    Also Read : राष्ट्रगान का अपमान करने पर मोदी के “लाडले” को देना होगा इस्तीफा : कैलाश यादव

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, बिहार में अगले 1 साल में बनेंगे 1500 अस्पताल… 

    "Hemant Soren come to your senses"... A torchlight procession was taken out on the eve of Ranchi bandh "हेमंत सोरेन होस में आओ"... रांची बंद से पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअबुआ आवास के तीन लाभुकों से वापस ली जाएगी राशि : डीसी
    Next Article समुचित इलाज के लिए पूरे राज्य का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने की है जरूरत : CM हेमंत सोरेन

    Related Posts

    चाईबासा

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.