Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका SP ने 6 ASI सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका SP ने 6 ASI सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : होली में प्रतिनियुक्ति के बाद भी गायब रहने वाले छह ASI पर सोमवार को गाज गिरी। दुमका SP पीतांबर सिंह खेरवार ने जामा के पांच और रामगढ़ के एक ASI सहित कंट्रोल रूम के पांच जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल होली को देखते हुए SP ने हर थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की थी। जवान डयूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं, इसका पता करने के लिए 14 मार्च की शाम SP खुद निरीक्षण पर निकले। जामा थाना पहुंचने पर पता चला कि पांच ASI वीरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिन्हा, राजीव रंजन शर्मा, मनोज कुमार सिंह और शैलेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित हैं।

    पता चला कि सभी लोग थाना को सूचित किए बगैर होली मनाने के लिए अपने घर चले गए। जब एसपी रामगढ़ थाना पहुंचे तो वहां पर प्रहलाद कुमार राय भी गायब मिले। इतना ही नहीं होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह की सूचना पर त्वरित कदम उठाने के लिए पांच सिपाही को कंट्रोल रूप में तैनात किया गया था। एसपी ने जब नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया, तो तैनात आरक्षी मुन्ना कुमार मंडल, भगवान लाल मरांडी, कुंदन चौधरी, हवलदार दिनेश बाड़ा और बाबूराम मरांडी डयूटी से नदारद मिले। एसपी ने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में सभी को निलंबित किया गया है। कार्य के साथ किसी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : पत्नी ने पति का किया अपहरण, फिर जो हुआ जान कर हो जायेंगे हैरान… 

    Also Read : 18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात कर रही हेमंत सरकार : राफिया नाज

    Also Read : जवाहर कुमार झा ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दिया, अब क्या करेंगे… जानिये

    Also Read : होली के बाद यूपी और बिहार से दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग… 

    Also Read : सेलिब्रिटी ओरी ने कटरा में किया ऐसा काम, पहुंचा हवालात… जानें मामला

    Dumka SP suspended 11 policemen including 6 ASIs दुमका SP ने 6 ASI सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी ने पति का किया अपहरण, फिर जो हुआ जान कर हो जायेंगे हैरान… 
    Next Article एनर्जी, फ‍िटनेस और Mental Peace चाहिये तो बस अपनायें यह एक उपाय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.