Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पर्व से पूर्व जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में, विशेष चौकसी बरतने का आदेश
    झारखंड

    पर्व से पूर्व जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में, विशेष चौकसी बरतने का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : होली, रामनवमी और ईद से पूर्व जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. जिले में किसी तरह का माहौल न बिगड़े इसको देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती हुई है. बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी. ड्युटी ईमानदारी से करें. एसएसपी किशोर कौशल ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस चौबीस घंटे आपके लिए उपस्थित है.

    होली होली

    पुलिस कर्मियों को दी गई नई पहचान

    बुधवार को सीसीआर परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, बाइक पेट्रोलिंग टीम और शक्ति कमांडो को विशेष जैकेट प्रदान किए हैं। इससे सभी पुलिस कर्मियों को एक अलग पहचान मिलेगी. इन जैकेटों में रेडियम लगा हुआ है. इससे रात्रि के समय पुलिसकर्मियों की पहचान आसानी से हो सकेगी.

    होली तक विशेष निगरानी, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती

    होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. अगले 2-3 दिनों तक बाजारों में रौनक बनी रहेगी, इसलिए सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं. 15 मार्च तक विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं, ताकि लोग बेखौफ होकर खरीदारी कर सकें. पुलिस हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड में रहेगी.

    ईद और रामनवमी को लेकर भी कड़े इंतजाम

    ईद और रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है. पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में अधिक तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    Also Read : अमन साहू गैंग के तीन गुर्गे अरेस्ट, विपिन मिश्रा पर चलाई थी गो’ली

    24 hours Additional Force alert mode Appeal atmosphere citizens Crowd deployment duty Eid guidelines Holi honesty information Jamshedpur Police law and order markets negligence peacefully police Police Personnel Ram Navami SSP Kishore Kaushal suspicious activity अतिरिक्त फोर्स अपील अलर्ट मोड ईद ईमानदारी एसएसपी किशोर कौशल कानून व्यवस्था चौबीस घंटे जमशेदपुर पुलिस ड्युटी तैनाती दिशा-निर्देश नागरिकों पुलिस पुलिसकर्मी बाजारों भीड़ माहौल रामनवमी लापरवाही शांतिपूर्वक संदिग्ध गतिविधि सूचना होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में इतने दिनों तक छुट्टी
    Next Article उत्पाद सिपाही मामले में बड़ा फैसला, अब दौड़ का दायरा होगा इतना कम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.