Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»होली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर की छापेमारी
    क्राइम

    होली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर की छापेमारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में यह सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले शहर के सबसे प्रतिष्ठित मिठाई दुकान जेके स्वीट्स पहुंची जहां छापेमारी टीम ने घंटों तक विभिन्न मिठाइयों, नमकीनों और अन्य सामग्रियों की जांच की। दुकानदार की मौजूदगी में सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए गए ताकि उनके शुद्धता की जांच की जा सके।

    होली

    इसके उपरांत दुमका रोड स्थित अमृत भंडार में टीम पहुंची जहां उन्होनें बेसन सहित अन्य खाद्य सामग्रियों का सैंपल कलेक्ट किया। इस दौरान माल सप्लाई करने वाली एक लोरी को टीम ने रोका जिसमें विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री भरे हुए थे। जांच के उपरांत पता चला कि जितने भी स्थानीय निर्मित सामग्री थे जैसे की हल्दी, बेसन, सत्तू आदि के पैकेट पर किसी भी प्रकार का एक्सपायरी डेट नहीं लिखा हुआ था। इसी वजह से लोरी का माल जप्त कर लिया गया।

    मौके पर फूड इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पर्व त्यौहार के मद्देनजर लोगों के स्वास्थ्य रक्षा हेतु यह जांच किया जा रहा है ताकि लोगों को मिलावटी सामग्री से निजात मिले और बाजार में शुद्ध और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हमारी टीम लगातार नजर रखे हुए है और हम मिलावटी उत्पादों को बाजार में उतारकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। मिलावटी सामान बनाने और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर कालिदास मुर्मू, अरविंद प्रसाद, पंकज मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे।

    Also Read : रांची की बेटी सृष्टि सिंह स्टार प्लस पर दिखायेगी अपना जलवा

    Also Read :यमुना में जल्द शुरू होगी फेरी सेवा, पर्यटक ले सकेंगे इसका पूरा आनंद

    Also Read : महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर,पढ़े पूरी रिपोर्ट… 

    Food Inspector Amit Kumar food safety food samples Health department Holi intensive raid campaign Jamtara district JK Sweets Major action material inspection purity testing raid team Shopkeeper snacks sweet shop sweets खाद्य पदार्थ सैंपल खाद्य सुरक्षा छापेमारी टीम जामताड़ा जिला जेके स्वीट्स दुकानदार नमकीन फूड इंस्पेक्टर अमित कुमार बड़ी कार्रवाई मिठाइयों मिठाई दुकान शुद्धता जांच सघन छापामारी अभियान सामग्री जांच स्वास्थ्य विभाग होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का “पक्का” निशाना और मुठभेड़ में ढेर हुआ अमन साहू
    Next Article गांधीनगर थाना का ASI अजय प्रसाद घूस लेते गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.