Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»CBI के विशेष न्यायाधीश ने JPSC के पांच अफसरों के खिलाफ दिया जांच का आदेश
    क्राइम

    CBI के विशेष न्यायाधीश ने JPSC के पांच अफसरों के खिलाफ दिया जांच का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC-2
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CBI के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने JPSC-2 के पांच अफसरों के खिलाफ नये सिरे से जांच करने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इन अफसरों में प्रशांत कुमार लायक, लाल मनोज नाथ शाहदेव, कुमार शैलेंद्र, हरि उरांव और कुमारी गीतांजली का नाम शामिल है. न्यायालय ने अपने आदेश की कॉपी CBI के ब्रांच हेड को भेजने का निर्देश दिया है.

    बता दें कि CBI के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने JPSC-2 के अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान से संबंधित आदेश में लिखा है कि CBI ने इन पांच अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित नहीं किया है. CBI ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जांच के दौरान प्रशांत लायक, लाल मनोज नाथ शाहदेव, कुमार शैलेंद्र, हरि उरांव और कुमारी गीतांजली के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. न्यायालय ने अपने आदेश में लिखा है कि यह सभी प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त हैं. प्राथमिकी में इनके खिलाफ स्पेसिफिक आरोप हैं. इससे संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट में इनके नंबरों में बदलाव किये जाने का ब्योरा उपलब्ध है. जांच अधिकारी ने इन्हें आरोप मुक्त करने के लिए किसी कारण का उल्लेख नहीं किया है. हालांकि परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने की बात कही है.

    न्यायालय ने अपने आदेश में लिखा है कि JPSC द्वारा की गयी नियुक्तियों में अनियमितता के सिलसिले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी. बुद्ध देव उरांव बनाम राज्य सरकार के इस मामले में हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में JPSC-1,JPSC-2 सहित नियुक्तियों के लिए आयोजित की गयी 16 परीक्षाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से दायर शपथ पत्र में भी परीक्षा के दौरान अनियमितता बरतने की बात कही गयी थी. इन तथ्यों के मद्देनजर जांच अधिकारी को याचिकाकर्ता का बयान दर्ज कर रिकॉर्ड पर लाना चाहिए था. लेकिन जांच अधिकारी ने ऐसा नहीं किया है.

    मामले में CBI के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने हसन भाई वली भाई बनाम गुजरात सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये फैसले के आलोक में उन अभियुक्तों के खिलाफ नये सिरे से जांच आवश्यक करार दिया है. साथ ही CBI को नये सिरे से जांच कर पूरक आरोप पत्र दायर करने का आदेश दिया है.

    Also Read : झारखंड में होली को लेकर लगातार इतने दिनों की छुट्टी…जानें DETAILS

    cbi CBI branch head CBI ब्रांच हेड Court court order directive five officers fresh investigation Hari Oraon JPSC-2 Kumar Shailendra Kumari Geetanjali Lal Manoj Nath Shahdev Prashant Kumar Layak Special Judge PK Sharma अदालत कुमार शैलेंद्र कुमारी गीतांजली नये सिरे से जांच निर्देश न्यायालय आदेश पांच अफसर प्रशांत कुमार लायक लाल मनोज नाथ शाहदेव विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा हरि उरांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में होली को लेकर लगातार इतने दिनों की छुट्टी…जानें DETAILS
    Next Article रिम्स के डॉक्टरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति : मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.