Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई
    खेल-सिनेमा

    जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. भारत की शानदार जीत पर झारखंड समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है. जैसे ही भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने विजयी चौका जड़ा, सड़कों पर भारतीय प्रशंसक खुशी से झूम उठे.

    रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे प्रमुख शहरों में लोग तिरंगे झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतरे. खासतौर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाए. यहां लोग गा रहे थे – “चक दे इंडिया” और “वंदे मातरम”, वहीं ‘भारत माता की जय’ के जयकारे भी गूंजते रहे.

    #WATCH | रांची: #iccchampionstrophy2025 में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/FTDjcGnLVN

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025

    राज्य के प्रमुख नेताओं ने भी टीम इंडिया को बधाई दी

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार विजय हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है.”

    #ChampionsTrophy2025 की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई!

    यह शानदार विजय हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। आपके समर्पण और मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

    जय हिंद! #TeamIndia #ProudMoment pic.twitter.com/Tm4oqcZJHa

    — Governor of Jharkhand (@jhar_governor) March 9, 2025

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “शानदार चैंपियंस, शानदार टीम इंडिया.”

    शानदार चैंपियंस…
    शानदार टीम इंडिया….#ChampionsTrophy 2025 pic.twitter.com/pAfJFQdYgK

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 9, 2025

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. हर भारतीय को अपनी चैंपियन टीम पर गर्व है.”

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। हर भारतीय को अपनी चैंपियन टीम पर गर्व है। #INDvsNZ #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/l1rUhKBhgo

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) March 9, 2025

    मैच की बात करें तो रविवार को खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए. भारतीय टीम को चैंपियन बनने के लिए 252 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 6 विकेट खोकर 49वें ओवर में ही हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी, जबकि श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल की बेहतरीन पारियों ने भारत को जीत दिलाई. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की इस जीत ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया, और झारखंड में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय का जश्न जोर-शोर से मनाया गया.

    Also Read : SP ने बरलंगा थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड, किस इल्जाम में… जानें

    Albert Ekka Chowk Bharat Mata Ki Jai Chak De India Champions Trophy 2025 Congratulations cricket fans Deoghar Dhanbad Fireworks Former Chief Minister Chhampai Soren Giridih Governor Santosh Kumar Gangwar Hazaribagh Hemant Soren India-India India's victory Indian cricket team jamshedpur jharkhand people on the streets ranchi Ravindra Jadeja tricolor flags Vande Mataram winning boundary अल्बर्ट एक्का चौक आतिशबाजी इंडिया-इंडिया क्रिकेट प्रेमी गिरिडीह चक दे इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जमशेदपुर झारखंड तिरंगे झंडे देवघर धनबाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बधाई भारत की जीत भारत माता की जय भारतीय क्रिकेट टीम रविंद्र जडेजा रांची राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार वंदे-मातरम विजयी चौका सड़कों पर उतरे लोग हजारीबाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 10 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.