Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»काली सूची में दर्ज होगा अमोलिका राईस मिल का नाम
    Uncategorized

    काली सूची में दर्ज होगा अमोलिका राईस मिल का नाम

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। 

    बैठक में खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली दुकानों से संबंधित मामले, पीवीटीजी डाकिया योजना, गमुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी सहित आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण को लेकर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्डधारी लाभुकों को उचित दर पर और उचित मात्रा में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।

    उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण योजना को सुचारु रुप से एवं पारदर्शिता के साथ चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने चना दाल वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं लाभुकों से प्राप्त होने वाले विभिन्न शिकायतों का निष्पादन ससमय करने को लेकर भी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्रों के नियमित संचालन को लेकर समीक्षा किया, बताया कि कुल 09 दाल भात केंद्र संचालित हैं, उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित रूप से दाल भात केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने लाभुकों के ई केवाईसी कार्य की समीक्षा की। बताया कि कुल सदस्य (एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस) 775221 हैं, जिसमें से 512941 का ई केवाईसी हो चुका है। उपायुक्त ने शेष 262280 लाभुकों के ई केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं माइग्रेंट लेबर का भौतिक सत्यापन कर अयोग्य लाभुकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति योजना खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में अमोलिका राईस मिल, रानेश्वर दुमका द्वारा समसय अग्रीम सी०एम०आर० नहीं दिये जाने के कारण उन्हें स्पष्टीकरण के साथ एकरारनामा रद्द करने एवं काली सूची में दर्ज करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जामताड़ा को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

    उज्जवला योजना के तहत इनएक्टिव लाभुकों के सत्यापन हेतु भी उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Read also: जामताड़ा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान- कहा हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

    Read also: जामताड़ा से प्रत्याशी इरफान अंसारी पर प्राथमिकी को लेकर आवेदन, सीता की बेटी जयश्री ने एसटी थाना में दिया आवेदन

    Read also: जामताड़ा में लगा रोजगार मेला, 6704 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    Read also: झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की जामताड़ा में समीक्षा बैठक

    Jamtara News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारोबारी को फोन पर दी थी धमकी, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
    Next Article DGP ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराध की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.