Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Tata Steel ने जमशेदपुर को बनाया एक व्यवस्थित और आधुनिक शहर
    जोहार ब्रेकिंग

    Tata Steel ने जमशेदपुर को बनाया एक व्यवस्थित और आधुनिक शहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शहर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : 2000 में राज्य का गठन हुआ, लेकिन राज्य के औद्योगिक विकास में टाटा समूह की भूमिका बहुत पुरानी है. टाटा स्टील ने जमशेदपुर को एक आधुनिक शहर में तब्दील किया है. जहां हर नागरिक सुविधा उपलब्ध है. टाटा स्टील और जमशेदपुर के कारण ही झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ औद्योगिक विकास से भी जुड़ी है.

    देश का पहला व्यवस्थित शहर

    जमशेदपुर का इतिहास भारतीय उद्योग के जनक जमशेदजी टाटा के विजन से जुड़ा हुआ है. जमशेदपुर को टाटा स्टील ने एक आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया. यहां की चौड़ी सड़कें, छायादार वृक्ष, कर्मचारियों के लिए क्वार्टर, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज, तथा तकनीकी शिक्षा के लिए शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीटयूट (एसएनटीआई) शहर को एक आदर्श नगर बनाते हैं. यह शहर आज देश के पहले व्यवस्थित शहरों में शामिल है.

    टाटा स्टील और टाटानगर का इतिहास

    टाटा स्टील जिसे पहले टिस्को (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) के नाम से जाना जाता था, 1908 में स्थापित हुआ था. इस कंपनी ने 1912 में अपना पहला इंगोट उत्पादन किया और 1947 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार की मदद की. इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने 1919 में टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी टाटा के नास पर शहर का नाम जमशेदपुर रखा और कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर किया गया.

    विकास की मिसाल

    जमशेदपुर में विकास का एक मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जहां बुनियादी सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर है. यहां 117 साल पुरानी टाटा स्टील कंपनी के योगदान से शहर ने स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम बढ़ाया है. यह शहर सफाई, साफ पेयजल और 24 घंटे निर्बाध बिजली के लिए मशहूर है.

    आधुनिक सुविधाओं से लैस जमशेदपुर

    जमशेदपुर में कई प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स (आइएसडब्ल्यूपी), और जेम्को स्थित हैं. जो स्थानीय और बाहरी युवाओं को रोजगार प्रदान करती हैं. इसके अलावा कीनन स्टेडियम, जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स, एक्सएलआरआई बिजनेस स्कूल, टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), और जुबिली पार्क जैसे आधुनिक सुविधाएं शहर को एक विकसित और समृद्ध स्थान बनाती हैं.

    शहर का इतिहास और विकास

    जमशेदपुर का इतिहास 1919 में वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड द्वारा शहर का नामकरण किए जाने से जुड़ा है. इसके अलावा टाटा स्टील की स्थापना, अस्पतालों, स्कूलों, स्टेडियमों, और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण शहर के विकास में अहम योगदान साबित हुआ है. आज जमशेदपुर को न केवल औद्योगिक विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, बल्कि यह नागरिक जीवन की उच्चतम मानक स्थापित करने वाले शहरों में से एक बन चुका है.

    Also Read : अलंकार ज्वेलर्स से 1.34 करोड़ के सोने की चोरी, कैमरे में कैद हुआ चोर

    civic amenities colleges employee quarters hospitals Indian Industry industrial development Jamsetji Tata jamshedpur jharkhand model city modern city organized city schools shady trees Shavak Nanavati Technical Institute Tata Group Tata Steel wide roads अस्पताल आदर्श नगर आधुनिक शहर औद्योगिक विकास कर्मचारियों के क्वार्टर कॉलेज चौड़ी सड़कें छायादार वृक्ष जमशेदजी टाटा जमशेदपुर झारखंड टाटा समूह टाटा स्टील नागरिक सुविधा भारतीय उद्योग व्यवस्थित शहर शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीटयूट स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअलंकार ज्वेलर्स से 1.34 करोड़ के सोने की चोरी, कैमरे में कैद हुआ चोर
    Next Article हेमंत सरकार आज पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.