Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एक वीडियो के चलते हेडमास्टर और शिक्षिका भिड़े… जानें मामला
    क्राइम

    एक वीडियो के चलते हेडमास्टर और शिक्षिका भिड़े… जानें मामला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2025Updated:February 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari (Bihar) : बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड के अहिरौलिया पंचायत स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका और हेडमास्टर के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया है. यह विवाद मोबाइल और वीडियो बनाने को लेकर हुआ, जिसमें शिक्षिका ने हेडमास्टर अनूप कुमार से अपना फोन वापस मांगते हुए आरोप लगाया कि वह स्कूल में परोसे जा रहे मिड-डे मील की घटिया क्वालिटी को रिकॉर्ड कर रही थीं.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षिका लगातार हेडमास्टर से अपना फोन वापस करने की मांग कर रही हैं, लेकिन हेडमास्टर किसी भी हालत में फोन देने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. शिक्षिका का आरोप है कि वह वीडियो अधिकारियों को भेजने के लिए बना रही थीं, ताकि मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्कूल के मेन्यू में हो रही गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके.

    मोतिहारी में मोबाइल के लिए छीना-झपटी…शिक्षिका और हेड मास्टर भिड़े#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/X3hrZyPPSq

    — Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 22, 2025

    क्या है विवाद का कारण?

    यह विवाद मिड-डे मील के मुद्दे को लेकर उत्पन्न हुआ. शिक्षिका का कहना है कि स्कूल में परोसा जा रहा खाना खराब गुणवत्ता का है और मेन्यू का पालन भी ठीक से नहीं किया जा रहा. वीडियो बनाने के दौरान महिला रसोइया ने उन्हें रोका और बाद में हेडमास्टर ने भी उन्हें वीडियो बनाने से मना किया. जब शिक्षिका ने वीडियो बनाना जारी रखा, तो हेडमास्टर ने उनका फोन छीन लिया और उसे अपने कार्यालय में ले गए.

    इस घटना के बाद शिक्षिका ने DEO कार्यालय, स्थानीय थाना, प्रखंड और पटना शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत भेजी है. शिक्षिका का कहना है कि उनके साथ यह सलूक इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता और व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी. शिक्षिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और फरवरी 2024 में BPSC परीक्षा पास करने के बाद अहिरौलिया स्कूल में सेवा देने आई थीं.

    Also Read : गैंगस्टर अमन साहू के खास आकाश रॉय की प्रेमिका पम्मी को रंगदारी मामले में मिली बेल

    Ahirauliya school Bihar BPSC Exam complaint Controversy DEO office disciplinary action Education Department February 2024 food quality government school headmaster Kotwa block local police Mid Day Meal mobile confiscation mobile phone motihari Patna education department Prabhat Khabar Quality School school menu teacher-student issues teacher's protest Teachers Uttar Pradesh video recording Viral Video woman cook अनुशासनात्मक कार्रवाई अहिरौलिया स्कूल उत्तर प्रदेश कोटवा प्रखंड खाद्य गुणवत्ता गुणवत्ता डीईओ कार्यालय पटना शिक्षा विभाग प्रभात खबर फरवरी 2024 बिहार बीपीएससी परीक्षा महिला रसोइया मिड डे मील मोतिहारी मोबाइल छीनना मोबाइल फोन वायरल वीडियो विवाद वीडियो रिकॉर्डिंग शिकायत शिक्षक-छात्र मुद्दे. शिक्षा विभाग शिक्षिका शिक्षिका का विरोध सरकारी स्कूल स्कूल स्कूल मेन्यू स्थानीय थाना हेडमास्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर अमन साहू के खास आकाश रॉय की प्रेमिका पम्मी को रंगदारी मामले में मिली बेल
    Next Article भव्य शिव बारात में होंगे ऊंट और घोड़े, अद्भुत होगा नजारा : रमेश सिंह

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.