Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महाशिवरात्रि 26 फरवरी को, इस तरह पूजा करने से मिलेगा विशेष फल!
    झारखंड

    महाशिवरात्रि 26 फरवरी को, इस तरह पूजा करने से मिलेगा विशेष फल!

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाशिवरात्रि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार यानि 26 फरवरी को है। इस मौके पर देश के कई जगहों पर भगवान शिव की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शिवरात्रि प्रत्येक माह में आती है लेकिन , फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि ‘महाशिवरात्रि कहलाती है। ईशान संहिता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को रात्रि में भगवान शिव करोड़ों सूर्य के समान ‘लिंग रूप में प्रकट हुए थे इसीलिए यह व्रत प्रदोष व्यापिनी मध्यरात्रि में किया जाता है।

    महाशिवरात्रि के मौके पर औघड़दानी की रात में चार पहर पूजा करने का विधान है। इसी रात्रि को रुद्राष्टाध्यायी का पाठ, रुद्राभिषेक, रुद्री का पाठ, सप्तशती का पाठ करने से विशेष फल मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में पहर का अर्थ है समय से है। 24 घंटे में आठ पहर होते हैं। एक पहर तीन घंटे या साढ़े सात घड़ी का होता है। दिन में चार पहर होते हैं। इनमें पूर्वाह्न, मध्याह्न, अपराह्न और सांय काल। जबकि, रात में भी चार पहर होते हैं। ये प्रदोष, निशिथ, त्रियामा और उषा कहलाते हैं।

    निशिता काल पूजा समय – 12:09 ए एम से 12:59 ए एम, फरवरी 27

    निशिता काल पूजा समय – 12:09 ए एम से 12:59 ए एम, फरवरी 27

    अवधि – 50 मिनट

    शिवरात्रि व्रत पारण समय- 27 फरवरी को 06:48 ए एम से 08:54 ए एम तक

    पूजा का शुभ मुहूर्त- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:19 पी एम से 09:26 पी एम

    रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:26 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27

    रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:34 ए एम से 03:41 ए एम, फरवरी 27

    रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:41 ए एम से 06:48 ए एम, फरवरी 27

    महाशिवरात्रि पूजा-विधि: इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।

    • मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
    • शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें।
    • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।
    • भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।
    • ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
    • भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
    • भगवान की आरती करना न भूलें।

    Also Read : राष्ट्रपति की राजधानी में 3 लेयर होगी सिक्योरिटी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    26 फरवरी Chaturdashi Tithi February 26 Ishan Samhita Ling form Lord Shiva Maha Shivaratri Maha Shivaratri fast midnight. music and drums Phalguna Krishna Paksha Pradosh Vyapini procession Shivaratri ईशान संहिता गाजे-बाजे चतुर्दशी तिथि प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन कृष्ण पक्ष बारात भगवान शिव मध्यरात्रि. महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि व्रत लिंग रूप शिवरात्रि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव हुआ संपन्न, जितेंद्र किंडो बने नये अध्यक्ष
    Next Article पहले वीकेंड में ‘लवयापा’ को झटका, ‘बैडएस रवि कुमार’ ने मारी बाजी

    Related Posts

    क्राइम

    डीजीपी ने कहा सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    Latest Posts

    डीजीपी ने कहा सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.