Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला लाल बाबू गिरफ्तार…
    क्राइम

    जमशेदपुर में सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला लाल बाबू गिरफ्तार…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है, जो आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है। पुलिस ने सोहराब के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर जमशेदपुर में उसे गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस पूछताछ में सोहराब ने खुलासा किया कि वह मानगो के कुख्यात डाबर गिरोह का सदस्य था। सोहराब ने बताया कि वह डाबर गिरोह के पुराने सदस्यों को एकजुट कर अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था।गिरफ्तारी के बाद सोहराब को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    इस मामले में एक और अपराधी सादिक खान उर्फ कुबड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान यह सामने आया कि कदमा में सलमान खान ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए उसके घर पर फायरिंग की गई थी।पुलिस ने बताया कि सोहराब की गिरफ्तारी से इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    Read also: जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद रॉय का निधन

    Read also: झारखंड में इस दिन से लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

    crime Crime news jamshedpur Jamshedpur News News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में BJP की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई
    Next Article पुलिस को सूचना देने के शक में मारा था भुनेश्वर को, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.