Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने पांच लाख के करीब
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने पांच लाख के करीब

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नये मामलाें में प्रतिदिन वृद्धि का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा और पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 16,922 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 4.73 लाख के पार हो गया है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के 16,922 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,73,105 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 418 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 14,894 हो गयी है। दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 13,012 रोगी ठीक हुए है , जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,71,697 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 1,86,514 सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संंक्रमण के 3,890 मामले दर्ज किये गये और 208 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,900 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,739 हो गयी है। इस दौरान राज्य में संक्रमण के मामलों की तुलना में अधिक 4,161 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 73,792 हो गयी है।

    राजधानी दिल्ली में भी कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण तथा मौत के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में 3,788 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 70,390 हो गया। इसी अवधि में 64 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,365 हो गयी। राजधानी में 41,437 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर साधा निशाना
    Next Article भागलपुर: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी में घुसा, 3 की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.