Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प. सिंहभूम : माओवादियों का फरमान, संगठन में हो भर्ती वरना भुगते परिणाम
    जोहार ब्रेकिंग

    प. सिंहभूम : माओवादियों का फरमान, संगठन में हो भर्ती वरना भुगते परिणाम

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले में टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती गांवों और उनके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा ग्रामीण मुंडा और डाकुआ को संबोधित करते हुए कुछ हस्तलिखित पत्र फेंके गए हैं। पर्चें फेंक कर ग्राम प्रधान और मुंडा से स्थानीय युवक-युवतियों को संगठन में भर्ती करने के लिए हर गांव से 10 युवकों की मांग की गई है।

    भाकपा माओवादी के पर्चे फेंके जाने के बाद गांव में लोगों के बीच भय का माहौल है. इसकी जानकारी पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को हुई और उन्होंने पदाधिकारी को सूचित करते हुए सन्हा दर्ज करने का निर्देश दिया है। पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के बाद नक्सली संगठन कमजोर हुआ है, जिसके बाद नक्सलियों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में पर्चा बांट कर ग्राम प्रधान और मुंडा से स्थानीय युवक-युवतियों को संगठन में भर्ती करने के लिए प्रत्येक गांव से 10 लोगों की मांग की गई है। इस मांग को देखते हुए सुदूरवर्ती गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

    इसके साथ ही भाकपा माओवादियों ने सुदूरवर्ती गांवों में लौटे प्रवासी मजदूरों पर निगाहे बना रखी है, जिन्हें अपने संगठन में शामिल करके अपना संगठन को मजबूत बनाने की फिराक में है। भाकपा माओवादियों के पर्चें फेंके जाने के बाद ग्रामीण युवा दहशत में हैं। इसके साथ ही पुलिस मुठभेड़ में मारी गई तीन महिलाओं के नाम पर नक्सलियों ने सहानुभुति जताई है. इसको लेकर नक्सली अपने संगठन के मारे गए तीन महिला नक्सली साथियों का बदला लेने को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई बार पोस्टर लगाकर पुलिस को मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

    नक्सली संगठन योजनाबद्ध तरीके से ग्राम प्रधान, मुंडा व डाकुवा को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया है। इस फरमान से दहशत में आए ग्रामीणों ने पुलिस को गुप्त रुप से इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस सक्रीय होकर जांच कर रही है. इसमें पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, सुरेश मुंडा, कांडे होनहागा, लोदरो लोहार, राहत, सागेन अनिता समेत अन्य संगठन के माओवादी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो जिला के बॉर्डर में खुला पुलिस टीओपी, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर
    Next Article बिहार : जेडीयू नेता की कोरोना से मौत, एनएमसीएच में चल रहा था इलाज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    झारखंड

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025
    Latest Posts

    रात को देर तक जागने की आदत से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

    August 3, 2025

    1000 फॉलोअर्स नहीं? तो इंस्टाग्राम पर लाइव भी नहीं जा सकेंगे!

    August 3, 2025

    गंडक नदी में बढ़ा जलस्तर, बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

    August 3, 2025

    CM नीतीश ने किया आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, बाढ़ की स्थिति पर दिए सख्त निर्देश

    August 3, 2025

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.