Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»नहीं थम रहा हैं जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला, बिष्टुपुर में हुई 15 लाख की चोरी
    जमशेदपुर

    नहीं थम रहा हैं जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला, बिष्टुपुर में हुई 15 लाख की चोरी

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: एक के बाद एक जमशेदपुर में चोरी के मामले आते ही जा रहे हैं बीती रात गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी इलाक़े में गुरुवार की रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। मधुसूदन जोशी, जो गम्हरिया में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, के घर से चोर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नगद 25 हजार रुपये ले उड़े।

    घटना रात 9:30 बजे से लेकर 10:45 बजे के बीच की है, जब मधुसूदन जोशी अपने परिवार के साथ सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। समारोह से लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे उन्हें अंदाजा हो गया कि चोरी हुई है।

    चोरों ने घर के पीछे स्थित गेट का ताला तोड़कर घर में घुसने के बाद नकद 15 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। मधुसूदन जोशी ने यह भी आशंका जताई कि उनके रिश्तेदारों का भी इस चोरी में हाथ हो सकता है, क्योंकि मकान के ऊपर रहने वाले रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई।

    मधुसूदन जोशी का मानना है कि चोरी करने से पहले चोरों ने उनकी रेकी की होगी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, क्योंकि आस-पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस की पूरी जांच अब इन सीसीटीवी फुटेज पर आधारित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

    इस घटना के बाद से इलाक़े में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    Read also: हेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला

    Chori Jamshedpur Police News News Update Theif
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो की दर्दनाक मौ’त
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मु के इस कार्यक्रम को लेकर, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025
    गिरिडीह

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.