Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चीनी सैनिक सहमति का उल्लंघन कर वापस पहुंचे गलवान घाटी
    जोहार ब्रेकिंग

    चीनी सैनिक सहमति का उल्लंघन कर वापस पहुंचे गलवान घाटी

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक टकराव की स्थिति से दूर हटने को लेकर बनी आपसी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (पीएलए) पर स्थित पेट्रोलिंग पोस्ट 14 पर वापस लौट आए हैं। इसी जगह 15 जून को हुए हिंसक संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

    सूत्रों ने कहा है कि पीएलए ने ठीक 15 जून वाली जगह पर टेंट और एक आब्जर्वेशन पॉइंट स्थापित कर लिए हैं। सूत्र ने कहा कि चीनी सैनिक भारी दल बल के साथ लौटे हैं, जबकि वे अपने सैनिकों को वापस बुलाने और अपने सेटअप को हटाने पर सहमत हुए थे।

    सूत्रों ने कहा कि 22 जून को भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर की 11 घंटे लंबी बैठक के दौरान यह कहा गया था कि एलएसी से दूर हटने पर आपसी सहमति बन गई है। यह भी कहा गया था कि पूर्वी लद्दाख में सभी टकराव वाले इलाकों से हटने की मोडलटीज पर चर्चा हुई थी।

    दोनों देशों की सेनाओं के कॉर्प्स कमांडर सीमा मुद्दे को सुलझाने और पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए मोलदो में मिले थे। छह जून की पहली बैठक के बाद यह दूसरी बैठक थी।

    यह बैठक 14 कॉर्प्स कमांडर लेफिटनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण शिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के चीफ मेजर जनरल लियु लिन के बीच हुई थी।

    सूत्रों ने कहा कि लेकिन चीनी सैनिक वापस उसी स्थान पर लौट आए हैं, जहां संघर्ष हुआ था। चीनी सेना की तैनाती भारत सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, लेकिन पूर्वी लद्दाख में मौजूद भारतीय सैनिक किसी भी संघर्ष के लिए तैयार हैं।

    Defying mutual consensus to disengage Latest news National news Online news PLA troops return to Galwan Valley
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीरः सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर
    Next Article आपातकाल की निरंकुशता से देश को कैसे मिला छुटकारा?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.