Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»किसी की मौत की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन हर संभव सहायता सरकार करेगी : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    किसी की मौत की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन हर संभव सहायता सरकार करेगी : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020Updated:June 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री से खूंटी के मुरहू में जांच के क्रम में सीआरपीएफ जवानों द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुलाकात की

    रांची। यह घटना दुःखद है। कोई भी किसी की जान पुनः वापस नहीं ला सकता, इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। मृतक के परिजनों पर क्या गुजर रहा होगा। इसका अनुमान है मुझे। राज्य सरकार के संज्ञान में मामला आया है। सरकार हर संभव सहायता से मृतक के परिजनों को आच्छादित करने का प्रयास करेगी। फिलहाल मृतक *रोशन होरो की धर्मपत्नी जोसपिना होरो को दस लाख रुपये एवं मुरहू प्रखंड कार्यालय में कानून सम्मत नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री मंत्रालय में खूंटी के मुरहू में जांच के क्रम में सीआरपीएफ द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों से बातचीत के क्रम में बोल रहे थे।

    कौन है रोशन होरो
    रोशन होरो मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव का रहने वाला था। 20 मार्च 2020 को गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चलाया जा रहा था। इस क्रम में 34 वर्षीय रोशन होरो अपनी बाइक से वहां पहुंचा और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा गोली चलाये जाने से उसकी मौत हो गई।

    इन सुविधाओं से भी करें आच्छादित
    मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को निदेश दिया कि रोशन होरो के परिजनों को राशन कार्ड, आवास योजना और उसकी दो बच्चियों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को दें। इस मौके पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक एमवी राव व मृतक के परिजन उपस्थित थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस के पदाधिकारी-कर्मी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, 2 को विशिष्ट व 18 को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए सम्मान
    Next Article शहीद सिदो कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई से हो : उरांव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.