Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Kolkata : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रहे हैं। उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है। इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं। निवेश और नई टेक्नोलॉजी से विकास की नई संभावनाएं बनती है। मौका था बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह का। समारोह कोलकाता के न्यू टाउन में बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गयी थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय समिट में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित देश- विदेश के कई गणमान्य, उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं।

    झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं, उद्यमियों का स्वागत है

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इस समिट में मुझे देश-विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने- समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। मैं इसी आशा और उम्मीद से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 में आये उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं। आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।

    देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम रोल

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगे, इसके लिए नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

    खनिजों के अलावा अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्र में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है। कला- संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है । यहां के नेचुरल ब्यूटी को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी।

    झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां एक जैसी

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल एक- दूसरे से काफी करीब हैं। इन दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी ही है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि कौन गतिविधि झारखंड और कौन बंगाल की है । दोनों ही राज्य कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस तरह की पहल से दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है।

    बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के भव्य आयोजन के लिए और हमें यहां आमंत्रित करने के लिए बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्रीमती @MamataOfficial दीदी को धन्यवाद देता हूँ, जोहार करता हूँ। साथ ही यहां देश और दुनिया के अलग-अलग जगहों से आए उद्योग जगत के सभी लोगों का भी हार्दिक अभिनंदन करता… pic.twitter.com/NRIXrOUCux

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 5, 2025

    Also Read : दो होनहार महिला हॉकी खिलाड़ियों के आशियाने का सपना सच कर गये CM हेमंत सोरेन

    CM हेमंत Jharkhand and Bengal are moving ahead with similar activities in many cases: CM Hemant Soren झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमदईत परंपरा से बनई नदी पर ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा बोरीबांध
    Next Article डेली सुबह आंवला के पत्ते खाने के हैं कई फायदे, जानकार हैरान हो जाएंगे आप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.