Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कुजू कोयला मंडी में रामगढ़ पुलिस का छापा, कैफे संचालक समेत दो हिरासत में
    झारखंड

    कुजू कोयला मंडी में रामगढ़ पुलिस का छापा, कैफे संचालक समेत दो हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020Updated:June 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • ताला जड़ कर कैफे को किया औपचारिक सील

    कुजू। फर्जी कागजात के सहारे अवैध कोयला कारोबार का मामला लातेहार से ट्रांसपोर्ट नगर कुजू कोयला मंडी से
    नेटवर्क जुटने के बाद रामगढ़ पुलिस सक्रिय दिखी। सोमवार की अहले सुबह रामगढ़ डीएसपी अनुज उरांव की अगुवाई में कुजू पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर कुजू कोयला मंडी के साइबर कैफे समेत करीब आधे दर्जन व्यवसायियों के निजी कार्यालयो में छापेमारी की गयी। इस दौरान कुजू कोयला मंडी स्थित कुजू कैफे में घंटों देर तक छापामारी की गई। इस दौरान कैफे संचालक कुजू निवासी नंदन कुमार चौधरी व रामगढ़ निवासी मोहम्मद हासिब से कड़ी पूछताछ के बीच कई कोलियरियों से जुड़ी कागजातो की जब्ती के बाद दोनों युवकों को कुजू थाना ले जाया गया। साथ ही, कुजू कैफे में पुलिस ने अपना ताला जड़ कर औपचारिक रूप से सील कर दिया। वही, एसडीपीओ अनुज उराँव ने स्वंय दोनों युवकों से कड़ी पूछताछ की गई।
    पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में जारी छापेमारी के बाद कई व्यवसायियों समेत ट्रांसपोर्टरों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर धीरे से चलते बने। वही, कैफे संचालकों में छापामारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

    • 18 घंटे चली लातेहार पुलिस की पूछताछ

    रविवार की सुबह 6 बजे से हिरासत में लिए गए अमित केसरी से एसआईटी गठित लातेहार डीएसपी कैलाश करमाली व महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह द्वारा देर रात करीब 18 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने कई अवैध दस्तावेज समेत अन्य सामग्री ज़ब्त कर अमित केसरी को अपने साथ लातेहार ले गई। वही, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक गणेश कुमार और शंकर प्रसाद को छोड़ दिया गया।

    • छापामारी अभियान में कौन कौन शामिल

    रामगढ़ डीएसपी अनुज उरांव, मांडू इंस्पेक्टर केशव कुमार, कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान के अलावे ओपी के पीएसआई गौतम कुमार, राजदीप कुमार, सामन्त दास, सुरेश मल्लिक, रामप्रवेश शर्मा, शम्भू सिंह सहित कई अधिकारी व पुलिस बल शामिल थे।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुरी रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट की सशर्त मंजूरी
    Next Article पुलवामा में सेना के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.