Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जानें कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण
    ट्रेंडिंग

    जानें कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूर्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। हालांकि यह अवधि शुभ नहीं मानी जाती है। यह माना जाता है कि अगर सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचना है, तो कई तरह की सावधानियां बरतना जरूरी है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन शनि देव राशि परिवर्तन भी करेंगे। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। 29 मार्च को ही सूर्य ग्रहण के दिन शनि मीन राशि में प्रवेश भी करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल के नियम लागू हो जाते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं 29 मार्च को लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय और भारत पर क्या होगा असर।

    साल 2025 में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। साथ ही इसी दिन शनि का मीन राशि में गोचर भी होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 2:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:16 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

    भारत पर क्या असर पड़ेगा

    यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, ग्रहण के भारत में न नजर आने के कारण यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण से पहले लगने वाले समय को सूतक काल कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है। यह काल ग्रहण खत्म होने तक रहता है. सूतक काल के दौरान खाना, पीना, सोना और पूजा करना वर्जित माना जाता है।

    साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा

    भारत में 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा लेकिन इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक व आर्कटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

    करें ये काम

    सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ जैसे कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन आप इस अवधि में भगवान विष्णु का ध्यान व उनके मंत्रों का जप कर सकते हैं। इसी के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र आदि का जप करना भी लाभदायक माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान तेल या घी में पका हुआ खाना, दूध, लस्सी, पनीर आदि से बनी चीजों में तुलसी का पत्ता या फिर कुशा डाल देनी चाहिए, ताकि यह चीजें सूर्य ग्रहण से बची रहें।

    इन चीजों का करें दान

    सूर्य ग्रहण के दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी पवित्र नदी में स्नान करें और इसके बाद पूजा-अर्चना करें। यदि आपके आसपास कोई नदी नहीं है, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों में चना, गेहूं, गुड़, चावल, दाल और साबुत उड़द की दाल का दान करें। इसी के साथ सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए चमड़े के जूते-चप्पल और लाल रंग के कपड़े आदि का दान भी कर सकते हैं।

    इन कामों से बनाएं दूरी

    ग्रहण काल में भोजन करना भी शुभ नहीं माना जाता। सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए और न ही इस दौरान किसी स्थान पर जाना चाहिए। साथ ही सूर्य ग्रहण में बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही इस दौरान बाहर की यात्रा करनी चाहिए। लेकिन इस अवधि में श्राद्ध आदि से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं। सूतक काल के नियम बालक या वृद्ध और बीमार व्यक्ति पर लागू नहीं होते।

    Also Read : झारखंड में फिर गिर सकता है पारा… जानें आज के मौसम का मिजाज

    Also Read : Rashifal, 24 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : शूटर के साथ चचेरे भाई ने दागी थी जमीन कारोबारी पर गो’लियां, SSP खोल गये सारा राज… देखें

    Also Read : खेल के क्षेत्र में आज समृद्ध भविष्य झलकता है, इसे खेल में ना लें : आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा

    Also Read :  पाकुड़ में भी याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

    Also Read : हजारीबाग के इस गांव में CBI की RAID, हड़कंप

    Also Read : भारत के इस राज्य में जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा Reliance डेटा सेंटर

    Also Read : अब राजधानी की गलियां भी होगी कैमरे की रडार में

    Also Read : एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द, वोटों में मिली गड़बड़ी

    Also Read : National Filmmaker रामगोपाल वर्मा को MC ने सुनाई 3 महीने की सजा

    2025 29 मार्च 2025 Africa Arctic Ocean Asia astrology Atlantic Ocean eclipse effects eclipse visibility Europe focus during eclipse impact of eclipse March 29 North America precautions Religious perspective remedies for solar eclipse Saturn transit Solar Eclipse 2025 solar eclipse in India solar eclipse time South America Sutak period अटलांटिक महासागर अफ्रीका आर्कटिक महासागर उत्तरी अमेरिका एशिया ग्रहण का असर ग्रहण के दौरान ध्यान ग्रहण दृश्यता ग्रहण प्रभाव ज्योतिष शास्त्र दक्षिण अमेरिका धार्मिक दृष्टि भारत में सूर्य ग्रहण यूरोप शनि देव राशि परिवर्तन सावधानियां सूतक काल सूर्य ग्रहण 2025 सूर्य ग्रहण के उपाय सूर्य ग्रहण समय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा की दीपिका नम्बर ONE
    Next Article रिलायंस डिजिटल इंडिया लाया है सबसे बड़ी Electronics Sale, जानें कहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.