Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रंप का डर, अमेरिकी गर्भवती महिलाओं में समय से पूर्व डिलीवरी की मची होड़
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रंप का डर, अमेरिकी गर्भवती महिलाओं में समय से पूर्व डिलीवरी की मची होड़

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गर्भवती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Birthright Citizenship Policy in America : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्म आधारित नागरिकता को समाप्त करने के फैसले के बाद, गर्भवती महिलाओं में अनिश्चितता और डर का माहौल है. ऐसे में वहां की गर्भवती महिलाओं में समय पूर्व डिलीवरी कराने की होड़-सी मच गई है.

    इस फैसले के अनुसार, 20 फरवरी से ऐसे बच्चों को नागरिकता नहीं मिलेगी, जो अमेरिका में जन्म लेते हैं, लेकिन उनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक नहीं होते. इससे जुड़ी सबसे बड़ी चिंता गर्भवती महिलाओं के बीच समय से पहले डिलीवरी कराने के लिए अस्पतालों में भीड़ लग रही है.

    प्री-टर्म डिलीवरी की बढ़ी डिमांड

    न्यू जर्सी के डॉक्टर डी. रामा के अनुसार, हाल ही में प्री-टर्म डिलीवरी कराने के अनुरोधों में भारी वृद्धि हुई है. इनमें से अधिकतर महिलाएं भारतीय हैं, जो अपने गर्भावस्था के आठवें या नौवें महीने में हैं और 20 फरवरी से पहले सी-सेक्शन कराना चाहती हैं, ताकि उनका बच्चा अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सके. कई महिलाएं, जिनकी डिलीवरी में अभी महीनों का समय बचा है, वे भी इस विकल्प पर विचार कर रही हैं.

    सेहत पर भी असर संभव

    हालांकि, डॉक्टरों ने इस प्रैक्टिस को खतरनाक बताया है. टेक्सास की डॉक्टर एस.जी. मुक्कल ने चेतावनी दी कि समय से पहले डिलीवरी करने से महिलाओं और बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि फेफड़ों का ठीक से विकसित न होना, कम वजन, और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं. पिछले कुछ दिनों में ऐसे 15-20 जोड़े उनके पास इस विकल्प पर चर्चा करने आए थे.

    ग्रीन कार्ड और स्थिरता की चिंता

    कुछ महिलाएं जिन्होंने वर्षों तक ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा की है, वे इस फैसले के कारण परिवार की स्थिरता को लेकर चिंतित हैं. एक महिला, जो मार्च में डिलीवरी की उम्मीद कर रही थी, ने कहा कि यह कदम उनके परिवार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन अब अनिश्चितताओं ने उनकी स्थिति और भी जटिल बना दी है.

    ट्रंप के फैसले के खिलाफ मुकदमा

    इस फैसले को चुनौती देने के लिए अमेरिका के 22 प्रांतों के अटॉर्नी जनरल ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि यह आदेश अमेरिका में जन्म आधारित नागरिकता के 100 साल पुराने कानून को समाप्त करने की कोशिश है, जो सभी बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने पर नागरिकता प्रदान करता था. ट्रंप के इस फैसले ने न केवल अप्रवासी समुदाय को संकट में डाला है, बल्कि गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को भी गहरी चिंता में डाल दिया है.

    Also Read: इन IPS समेत पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित.. जानें कब

    Also Read: नहीं रहे ईस्ट सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, अंतिम संस्कार कल

    Also Read: फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को जेल! गैर जमानती वारंट जारी

    against Trump America birth-based citizenship Birthright Citizenship Policy in America C-section citizenship citizenship policy family stability green card health risks immigrant community Indian women lawsuit New Jersey pre-term delivery pregnant women premature delivery Texas Trump US law women's concerns अप्रवासी समुदाय अमेरिका अमेरिकी कानून गर्भवती महिलाएं ग्रीन कार्ड जन्म आधारित नागरिकता टेक्सास ट्रंप ट्रंप के खिलाफ नागरिकता नागरिकता नीति न्यू जर्सी परिवार की स्थिरता प्री-टर्म डिलीवरी भारतीय महिलाएं महिलाओं की चिंताएं मुकदमा समय से पूर्व डिलीवरी सी-सेक्शन स्वास्थ्य जोखिम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन IPS समेत पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित.. जानें कब
    Next Article सोशल मीडिया में सक्रिय कुख्यात अमन साहू, जिगरी भाई आकाश को दी जन्मदिन की बधाई

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.