Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रेमी का इलाज कराने आयी लड़की का RIMS में रे’प, SAP जवान अरेस्ट
    क्राइम

    प्रेमी का इलाज कराने आयी लड़की का RIMS में रे’प, SAP जवान अरेस्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RIMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिस जगह लोगों को जीवनदान मिलता है। बीमार लोगों के दुख-दर्द को हर लिया जाता है। उसी जगह एक जवान लड़की के तन-मन पर ऐसा घाव लगा कि वह जिंदगी भर उसे भुला नहीं पायेगी। झारखंड से सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में जहां चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, उसी रिम्स (RIMS) में 20 साल की एक लड़की की आबरू लूट ली गयी। इल्जाम है कि SAP के एक जवान ने यह महापाप किया है। उस जवान का नाम संतोष कुमार बारला बताया गया। वह रिम्स (RIMS) की सुरक्षा में तैनात था। वारदात को बीते गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे की अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में संदेही गुनगहार संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    पीड़िता के फर्दबयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी। 16 जनवरी की रात करीब दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे। उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस चलते प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था। तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पूछे कि यहां क्या कर रहे हो? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया। वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने लड़की के धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है। इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी।

    पीड़िता के फर्दबयान में बताया गया कि अगले रोज यानी 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना देने पर जब पुलिस आयी और पूछताछ कर रही थी, तभी उधर से SAP के जवान गुजर रहे थे। उनमें वह दरिंदा भी था, जिसने उसकी आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : झाड़ियों से धराये तीन साइबर क्रिमिनल्स, उगले कई राज

    A girl who came to get her boyfriend treated was raped in RIMS प्रेमी का इलाज कराने आयी लड़की का RIMS में रेप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ियों से धराये तीन साइबर क्रिमिनल्स, उगले कई राज
    Next Article Rashifal, 18 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.