Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 5:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»लापता प्रभारी प्रधानाध्यापक का श’व मिलने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम
    क्राइम

    लापता प्रभारी प्रधानाध्यापक का श’व मिलने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रधानाध्यापक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka :  दुमका जिले में मसलिया के उच्च विद्यालय गोवासोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रेनतियुस हेंब्रम का शव पुलिस ने शनिवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़हरबील जंगल से बरामद किया। आशंका जतायी जा रही है कि प्रधानाध्यापक की पहले हत्या की गयी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। रविवार को शिक्षकों और परिजनों ने सुबह से ही दुमका के शिवपहाड़ चौक में सड़क जामकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। वहीं हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण परिजनों ने प्रशासन को शव को अपराह्न एक बजे तक पोस्टमार्टम नहीं करने दिया गया था। यहां तक कि परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस को भी जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर मसलिया प्रखंड के गोवासोल विद्यालय के प्रधान लिपिक आनंद झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक अमीत लकड़ा , डीएसपी एकुडड डुंगडुंग परिजनों को समझने का प्रयास में जुटे हुए हैं। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो के जाराडीह के रहने वाले थे। 7 जनवरी को ही पत्नी पुष्पलता सोरेन ने नगर थाना में सनहा दर्ज कराकर सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    प्रधानाध्यापक

    मिली जानकारी के अनुरूप शनिवार शाम को गांव के कुछ लोग नदी पार जंगल की ओर गये तो उन्हें पेड़ से लटका हुआ शव दिखा। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशिक्षु आइपीएस सैयत हाशिमी मुस्तफा और एसडीपीओ विजय महतो भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच में पता चला कि शिक्षक के सिर पर किसी पत्थर जैसी चीज से प्रहार किया गया था और मौत होने के बाद पेड़ से लटका दिया। उनके पैरों से खून बह रहा था और पैरों में दोनों चप्पलें भी थीं। प्रशिक्षु आइपीएस ने मृतक की पत्नी से पूरी घटना की जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि पहली नजर में हत्या का मामला लग रहा है। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    पत्नी पुष्पलता सोरेन ने पुलिस को बताया कि पति छह जनवरी की शाम करीब चार बजे शिवपहाड़ चौक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वे वापस नहीं आए। मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद निकला। हर जगह तलाश करने के बाद कुछ पता नहीं चला। नगर थाना में सन्हा दर्ज कराने के बाद परिवार के लोग लगातार तलाश में लगे हुए थे। बताया कि पति बहुत सीधे थे, उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। फिर किसने उनकी हत्या कर दी।

    Also Read: ट्रैफिक SP ने जारी किया नंबर, मिसबिहेव करने वाले पुलिसकर्मी की करें कंप्लेन

    Also Read: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, बॉडी बरामद

    Also Read: अब अयोध्या, पटना समेत 18 शहरों में जल मेट्रो चलाने की तैयारी

    Also Read: बैंक स्कैम में ED ने पांच को दबोचा, पूर्व मंत्री का भतीजा भी रडार पर

    Also Read: राज्यपाल, CM हेमंत और बाबूलाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

    Also Read: बैंक की लॉकर इंचार्ज ही निकली चोर! उड़ाये 1.25 करोड़

    Also Read: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे 76वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि!

    आत्महत्या का रूप कड़हरबील जंगल जाराडीह झारखंड डीएसपी एकुडड डुंगडुंग दुमका पत्नी पुष्पलता सोरेन परिजनों की नारेबाजी पुलिस जांच पुलिस निरीक्षक अमित लकड़ा पोस्टमार्टम जाम प्रधान लिपिक आनंद झा प्रधानाध्यापक हत्या प्रशासन विरोध ब्रेनतियुस हेंब्रम मसलिया शव बरामद शिक्षकों का प्रदर्शन सनहा दर्ज हत्या का शक हत्या जांच हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : महिला अगर अपनी मर्जी से अलग हो, तब भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार
    Next Article बिहार खेल विश्वविद्यालय को मिली UGC से मान्यता, खेल-शिक्षा में नई उम्मीद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.