Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Odisha में सराइकेला के छऊ कलाकारों ने बांधा समां, किए गए सम्मानित
    जोहार ब्रेकिंग

    Odisha में सराइकेला के छऊ कलाकारों ने बांधा समां, किए गए सम्मानित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छऊ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Odisha : ओडिशा के रघुराजपुर (पुरी) में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस पर सराइकेला के कलाकारों ने छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया. इस दौरान कलाकारों ने अपने नृत्य के प्रदर्शन से कार्यक्रम में समां बांध दिया. कलाकारों ने सबसे पहले समारोह में की जाने वाली आरती में अपना नृत्य पेश किया. इसके पश्चात कलाकारों ने पौराणिक थीम पर आधारित हर-पार्वती व चंद्र भागा नृत्य पेश कर लोगों की तालियां बटोरी. इसके अलावा देशभक्ति से ओत प्रोत पताका (तिरंगा) नृत्य से भी लोगों का खूब मनोरंजन किया. ढोल-नगाड़े की थाप और शहनाई-बांसुरी की सुरीली धुन पर कलाकारों को नृत्य करते देख लोग मंत्र मुग्ध हो गये. इस कार्यक्रम में रघुराजपुर समेत आस पास के लोग सराइकेला के समृद्ध छऊ नृत्य कला से भी र-ब-रु हुए.

    इस कार्यक्रम में जगन्नाथ आर्ट स्कूल, सराइकेला के निदेशक सह छऊ गुरु सुशांत महापात्र को शोल व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही छऊ नृत्य प्रदर्शित करने वाले कलाकार अशीत पटनायक, गणेश परीक्षा, सुदीप कवि, संजय कर्मकार, राकेश कवि, ड्रेसर व कॉडिनेटर सुमित महापात्र, वाद्य कलाकार देवराज दुबे, विनोद प्रधान, बाबूराम सरदार, पूर्णचंद्र सरदार को उनके इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए मंच पर सम्मानित किया गया.

    मालूम हो कि ओडिशा का रघुराजपुर पुरी जिले में भार्गवी नदी के तट पर बसा एक अनोखा गांव है. यह गांव ओडिशा की समृद्ध कलात्मक विरासत का एक संपन्न केंद्र बन गया है. रघुराजपुर गांव पट्टचित्र पेंटिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध है. इसे हेरिटेज विलेज के रूप में भी जाना जाता है.

    Also Read : झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला

    Also Read : AAP विधायक के सिर में लगी गोली, गई जान

    Also Read : अमेरिका में धू-धू कर जली मस्जिद, इमाम ने रमजान के लिए तैयार किया ये प्लान

    Also Read : रांची में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार

    Also Read : PUSHPA एक्ट्रेस रश्मिका को गंभीर चोट, रुकी शूटिंग

    Also Read : रांची में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, केंद्रीय मंत्री ने रखी आधारशिला

    Also Read : महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर आजाद के बयान से मचा बवाल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतलाशी के बहाने लूट ली लाखों रुपए, SHO गिरफ्तार
    Next Article रघुवर दास पहुंचे शिबू सोरेन आवास, जन्म दिवस की दी बधाइयां; लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.