Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो रुपये किलो बिक रही गोभी, किसान ने ट्रैक्टर से रौंदी अपनी फसल
    जोहार ब्रेकिंग

    दो रुपये किलो बिक रही गोभी, किसान ने ट्रैक्टर से रौंदी अपनी फसल

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के किसानों को इस बार अपनी कड़ी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल रहा है. राज्य के ग्रामीण इलाकों में जहां फूलगोभी और पत्ता गोभी केवल दो रुपये किलो बिक रही है, वहीं शहरी बाजारों में यह 10 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है. इससे किसान बेहद निराश और परेशान हैं, और अब कुछ किसान अपनी फसल को रौंदने तक को मजबूर हो गए हैं.

    रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना गांव के किसान राधेश्याम महतो ने अपनी एक एकड़ में लगी पत्ता गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया. उन्होंने बताया कि बाजार में उनकी फसल को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वह ऐसा कदम उठाने को विवश हुए हैं. इससे पहले गोला में भी एक किसान ने फूलगोभी की तैयार फसल पर इसी तरह ट्रैक्टर चला दिया था. किसानों का कहना है कि खेतों से फसल को बाजार तक लाने में जितना खर्च आ रहा है, उतना ही दाम उन्हें फसल का नहीं मिल रहा है. राधेश्याम महतो ने बताया, “हमारा पूरा परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है, लेकिन इस साल सब्जियों के दाम गिर जाने से हमें भारी नुकसान हो रहा है. अब हमें कर्ज लेकर खेती करनी पड़ रही है और इस नुकसान के कारण साहूकारों को सूद भी देना पड़ेगा.”

     

    कर्जा किसान किसानों की समस्याएं कृषि कार्य गोला घाटा चितरपुर झारखंड ट्रैक्टर नुकसान पत्ता गोभी प्रशासन फसल फूलगोभी बाजार मूल्य मेहनत रांची राधेश्याम महतो रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर ने पुलिस वैन को ठोंका, गई जान, ASI सहित तीन घायल
    Next Article पाकिस्तानी चौकियों पर तालीबानी लड़ाकों का कब्जा! पाक Army ने दी यह सफाई

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.