Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, झारखंड के 1 समेत 4 कर्मियों की गई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, झारखंड के 1 समेत 4 कर्मियों की गई जान

    SinghBy SinghDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भरूच : गुजरात के भरूज जिले से एक सनसनीखेज खबर है, जहां दहेज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के कारण चार कर्मियों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतकों में झारखंड निवासी मुद्रिका यादव समेत गुजरात के राजेश कुमार तथा यूपी के सुशीत प्रसाद व महेश नंदलाल शामिल हैं.

    क्या कहती है पुलिस

    दहेज थाने के इंस्पेक्टर बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से कर्मचारी बेहोश हो गए. इन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया.

    डीजीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

    उन्होंने कहा, घटना रात करीब 10 बजे की है. कंपनी के सीएमएस संयंत्र के भूतल से गुजर रही पाइप से गैस रिसाव होने के कारण चार कर्मचारी बेहोश हो गए. वहीं, जीएफएल के डीजीएम जिग्नेश परमार ने बताया कि वे मामले की जांच करेंगे और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.  भरूच की उपमंडल मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी ने कहा, ‘‘अंबेटा गांव के पास जीएफएल संयंत्र में गैस रिसाव होने के कारण चार लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भरूच के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

    Also Read: रांची-टाटा मार्ग पर ट्रेलर ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक की गई जान, दो घायल

    अंबेटा गांव अस्पताल उपमंडल मजिस्ट्रेट केमिकल फैक्ट्री गुजरात जहरीली गैस रिसाव जांच जीएफएल डीजीएम जिग्नेश परमार दहेज पाइप रिसाव पोस्टमॉर्टम भरूच मनीषा मनानी महेश नंदलाल मुआवजा मुद्रिका यादव मौत राजेश कुमार श्रमिक सिविल अस्पताल सुशीत प्रसाद हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची-टाटा मार्ग पर ट्रेलर ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक की गई जान, दो घायल
    Next Article एयर इंडिया और इंडिगो ने बदले बैगेज नियम, जानें नई गाइडलाइंस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.