Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की डॉ. भारती कश्यप को आईएमए द्वारा ‘नेशनल प्रेसिडेंट्स बेस्ट सोशल एक्टिविटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की डॉ. भारती कश्यप को आईएमए द्वारा ‘नेशनल प्रेसिडेंट्स बेस्ट सोशल एक्टिविटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा ‘नेशनल प्रेसिडेंट्स बेस्ट सोशल एक्टिविटी एप्रीसिएशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार के साथ उनके पति डॉ. बीपी कश्यप को ‘एमजी गर्ग अवार्ड’ भी प्रदान किया गया. उन्हें यह सम्मान 27 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित नेटकॉन वार्षिक कॉन्फ्रेंस के दौरान मिला. डॉ. भारती कश्यप को यह सम्मान विशेष रूप से झारखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए किए गए उनके योगदान के लिए दिया गया है. 2014 से वह झारखंड के विभिन्न इलाकों में मेगा महिला स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चला रही हैं, जिसके तहत 4,44,301 महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच की जा चुकी है.

    इसके अलावा, डॉ. कश्यप ने 33 वर्षों से ‘दृष्टि सुरक्षा’ अभियान के तहत 20 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की और हजारों बच्चों को मुफ्त ऑपरेशन कर स्कूल लौटने में मदद की. इस दौरान उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों, स्पास्टिक बच्चों और अन्य समाज के वंचित वर्गों के लिए भी नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए. 2024 में डॉ. कश्यप ने कश्यप मेमोरियल आई बैंक के माध्यम से 116 नेत्र प्रत्यारोपण किए, और अब तक इस आई बैंक में कुल 1000 नेत्र प्रत्यारोपण हो चुके हैं. उनका यह कार्य झारखंड में नेत्र स्वास्थ्य और कैंसर उपचार में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है.

     

    आईएमए आदिवासी महिला कश्यप मेमोरियल आई बैंक कैंसर उन्मूलन झारखंड झारखंड ग्रामीण क्षेत्र डॉ भारती कश्यप दृष्टि सुरक्षा नारी शक्ति पुरस्कार नेटकॉन नेत्र प्रत्यारोपण नेशनल प्रेसिडेंट्स बेस्ट सोशल एक्टिविटी एप्रीसिएशन अवार्ड महिला स्वास्थ्य मेडिकल पुरस्कार समाजसेवा सर्वाइकल कैंसर स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य सुरक्षा हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पिछड़े वर्गों के लिए जाति अध्ययन और आरक्षण प्रक्रिया पर ट्रेनिंग शुरू
    Next Article नए साल पर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने किया पैदल मार्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.