Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CM आतिशी का कांग्रेस को अल्टीमेटम, 24 घंटे में माकन पर लो एक्शन वर्ना INDIA गठबंधन से हो जाओ OUT
    जोहार ब्रेकिंग

    CM आतिशी का कांग्रेस को अल्टीमेटम, 24 घंटे में माकन पर लो एक्शन वर्ना INDIA गठबंधन से हो जाओ OUT

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली में इंडिया गठबंधन के भीतर अब एक बड़ी राजनीतिक दरार देखने को मिल रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है कि यदि वह अपने नेताओं, विशेष रूप से अजय माकन और यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने के लिए अन्य गठबंधन दलों से बात करेगी.

    प्रेस कान्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

    आतिशी ने यह बयान आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से साठगांठ कर ली है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दिल्ली के नेता भाजपा की मदद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी को हराने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कांग्रेस ने आगामी 24 घंटों के भीतर माकन और अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी गठबंधन में अपने भविष्य पर पुनः विचार करेगी.

    माकन ने केजरीवाल को एंटी नेशनल कहा है, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे

    आतिशी ने कहा, “अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘एंटी नेशनल’ कहा है, और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर कांग्रेस को बीजेपी से गठबंधन नहीं है, तो वे अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करें.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया तो आम आदमी पार्टी अपने सहयोगियों से चर्चा करके कांग्रेस को गठबंधन से बाहर करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी.

    कांग्रेसी नेताओं की फंडिंग कर रही बीजेपी

    आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी से फंड मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी दिल्ली में भाजपा को जीताने का प्रयास कर रही है. उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने कभी बीजेपी के खिलाफ कोई एफआईआर कराई है, और कहा कि कांग्रेस अब अपनी सारी हदें पार कर चुकी है. इधर, इस घटनाक्रम पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी दल एक दूसरे के खिलाफ हैं और यह गठबंधन “मोहब्बत की दुकान” जैसा साबित हो रहा है.

    https://x.com/AamAadmiParty/status/1872194984075780163

    https://x.com/AamAadmiParty/status/1872193016326164928

    Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party action Ajay Maken alliance rift Arvind kejriwal BJP alliance BJP funding BJP reaction BJP साठगांठ CM Atishi CM आतिशी Congress action Congress Leader Congress ultimatum Delhi Assembly elections India Alliance INDIA गठबंधन Maken's allegations Politics politics in Delhi press conference Sudhanshu Trivedi Youth Congress अजय माकन अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी कार्रवाई कांग्रेस अल्टीमेटम कांग्रेस कार्रवाई कांग्रेसी नेता गठबंधन दरार दिल्ली में राजनीति दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी प्रतिक्रिया बीजेपी फंडिंग माकन के आरोप यूथ कांग्रेस राजनीति सुधांशु त्रिवेदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखरमास में भी चढ़ा सोने का भाव, चांदी की स्थिरता बरकरार; जानें आज क्या है रेट
    Next Article ट्रांसजेंडर से प्यार करने वाले बेटे के कारण माता-पिता ने की आत्महत्या !

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.