Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»टॉलीवुड को सीएम रेवंत रेड्डी की चेतावनी: कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं
    मनोरंजन

    टॉलीवुड को सीएम रेवंत रेड्डी की चेतावनी: कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और टॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्देशकों, निर्माताओं और अभिनेताओं के बीच हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित तेलंगाना राज्य पुलिस कमांड और कंट्रोल सेंटर में 26 दिसंबर को बैठक हुई। संध्या थिएटर में हुई भगदड़ को लेकर चल रहे विवाद के बीच, सीएम रेड्डी ने टॉलीवुड अभिनेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आईसीसीसी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने फिल्म निर्माता सुरेश बेबी, केएल नारायण, दामोधर, बीवीएसएन प्रसाद, चिन्ना बाबू, सुधाकर रेड्डी, फिल्म निर्देशक कोर्तला शिवा, अनिल रविपुडी, के राघवेंद्र राव, प्रशांत वर्मा, नागार्जुन, शिव बालाजी और वेंकटेश पहुंचे थे।

    टॉलीवुड दिग्गजों ने CM रेवंत रेड्डी से की मुलाकात

    ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ होने के बाद से अल्लू अर्जुन चर्चा में बने हुए है। अब इस मामले पर बात करने के लिए अल्लू अर्जुन के अलावा कई दिग्गजों ने CM रेवंत से मुलाकात की। टॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू कर रहे हैं। वहीं इस दौरान नागार्जुन, वरुण तेज, साई धर्म तेज, कल्याण राम, शिव बालाजी, अदावी शेष और नितिन जैसे स्टार्स भी मौजूद रहे हैं। इस खास बैठक में कोराताला शिवा, अनिल रविपुडी, साई राजेश सहित निर्देशक और सुरेश बाबू, दामोधर, अल्लू अरविंद, बीवीएसएन प्रसाद, चिन्ना बाबू जैसे निर्माता भी शामिल हुए।

    संध्या थिएटर भगदड़ मामले में CM रेवंत का बयान आया सामने

    सीएम रेवंत रेड्डी ने बैठक में साफ कर दिया है कि बेनिफिट शोज की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं बाउंसर्स को लेकर सख्ती बरती जाएगी। फैंस को नियंत्रित करना स्टार्स की जिम्मेदारी होती है। फिल्म इंडस्ट्री को ड्रग्स के खिलाफ प्रचार करना होगा। वहीं चंद्र बाबू नायडू के समय जैसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हुआ था। वैसे ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का होस्ट किया जाना चाहिए। इस पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ दिग्गज लोगों ने कहा कि पहले दिन के शोज और बेनिफिट शोज से ही सबसे ज्यादा फायदा फिल्म को मिलता है।

     

     

    Accident Allu Arjun enteratinment news Entertainment News News Update police Telangana CM telangana police Tollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौ साल की बच्ची के साथ 51 साल के अधेड़ ने किया गलत काम, पुलिस ने दबोचा
    Next Article खरमास में भी चढ़ा सोने का भाव, चांदी की स्थिरता बरकरार; जानें आज क्या है रेट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.