Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नए साल में आपकी जेब पर होगा सीधा असर, 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर से लेकर यूपीआई तक में होंगे बड़े बदलाव
    जोहार ब्रेकिंग

    नए साल में आपकी जेब पर होगा सीधा असर, 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर से लेकर यूपीआई तक में होंगे बड़े बदलाव

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: वर्ष 2024 लगभग खत्म हो चुका है और नए साल 2025 की तैयारियां देशभर में शुरू हो गई हैं. नए साल की शुरुआत से ही कई बड़े बदलाव लागू होंगे, जिनका असर आम नागरिक की जेब पर पड़ेगा. इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर UPI पेमेंट तक के रूल शामिल हैं. आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2025 से क्या बदलाव होने जा रहे हैं:

    1. LPG की कीमतों में बदलाव
      नए साल के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई और कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करेंगी. इसके तहत नई रेट्स जारी की जा सकती हैं. पिछले कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुए हैं, जबकि रसोई सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. इसके अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.
    2. EPFO में बदलाव
      कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किया जाएगा. अब पेंशनर्स अपनी पेंशन राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे, और इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होगी. यह बदलाव 1 जनवरी से प्रभावी होगा.
    3. UPI 123Pay के नियमों में बदलाव
      रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फीचर फोन से यूपीआई 123पे की शुरुआत की थी और अब इसके ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाने का फैसला लिया है. 1 जनवरी से लागू होने वाले इस नियम के तहत यूजर्स 10,000 रुपये तक का ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे. इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपये थी.
    4. शेयर मार्केट में बदलाव
      सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स के मंथली एक्सपायरी में बदलाव होगा. अब मंथली एक्सपायरी शुक्रवार की जगह मंगलवार को होगी. इसके अलावा, तिमाही और छमाही कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी महीने के आखिरी मंगलवार को होगी. NSE इंडेक्स में Nifty 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है.
    5. किसानों को लोन में राहत
      नए साल में किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव होगा. रिजर्व बैंक ने किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन देने का फैसला किया है. अब किसानों को 1.6 लाख रुपये नहीं, बल्कि दो लाख रुपये तक का लोन मिलेगा.
    2025 बदलाव EPFO lpg RBI UPI आर्थिक बदलाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कर्नाटक किसान लोन कृषि लोन कॉमर्शियल LPG ट्रांजैक्शन लिमिट नए साल के बदलाव पेंशन फीचर फोन मंथली एक्सपायरी यूपीआई 123पे रिजर्व बैंक शेयर मार्केट सेंसेक्स हवाई ईंधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, हादसे से मची अफरा-तफरी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 26 December 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.