Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 10:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: SUV पर कंटेनर ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    देश

    बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: SUV पर कंटेनर ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कर्नाटक:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। शहर के नेलमंगला इलाके में एक Volvo कार के ऊपर कंटेनर ट्रक पलट गया जिस कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। कार में टेक कंपनी के CEO थे जो कि परिवार के साथ विजयपुरा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के कारण यातायात भी धीमा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कैंटर और कार की टक्कर के कारण बेंगलुरु-तुमकुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। शनिवार को हुए इस हादसे के बारे में घटना में शामिल ट्रक के ड्राइवर का बयान भी सामने आ गया है।

    कैसे हुआ हादसा?

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कार के ऊपर ट्रक गिर गया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें बैठे लोगों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बेंगलुरु के बाहरी इलाके तालेकेरे के निकट नेलमंगला में हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की पहचान चंद्रायगप्पा गौल (48), गौराबाई (42), विजयलक्ष्मी (36), जॉन (16), दीक्षा (12) और आर्या (छह) के रूप में हुई है।

    ड्राइवर ने क्या बताया?

    जिस ट्रक के पलटने से ये भीषण हादसा हुआ उसके ड्राइवर का बयान भी सामने आ गया है। झारखंड के रहने वाले ट्रक ड्राइवर आरिफ ने कहा- ‘‘मेरे ट्रक के आगे एक कार थी और कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे मैंने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। उस वक्त मैं ट्रक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था। कार को बचाने के लिए मैंने स्टेयरिंग को सड़क पर दाएं ओर बने डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। लेकिन तभी मुझे एक और कार दिखाई दी और मैंने फिर ट्रक बाईं ओर मोड़ा। इसके कारण ट्रक पलट गया, ट्रक में स्टील का सामान भरा हुआ था।’’

    पुलिस ने क्या बताया?

    इस हादसे को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर को इस बात का पता नहीं लग पाया था कि एक कार उसके ट्रक के नीचे दब गई है। इस घटना की जांच उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच हो रही है।

     

    Accident accident news Bengaluru bengaluru news death Karnataka
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के मुख्य सचेतक से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल  
    Next Article जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : फुरकान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल में सुवेंदु सरकार ने लागू किया आयुष्मान भारत, लोगों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह’त्या’कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 माह से फरार सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार

    May 16, 2026

    SNMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें बढ़ीं, सरकार ने दी स्वीकृति

    May 16, 2026

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026

    सिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली

    May 16, 2026

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.