Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 4:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, कोरोना की चुनौतियों को अवसर में बदलना है
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, कोरोना की चुनौतियों को अवसर में बदलना है

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट को देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा मोड़ बताते हुए गुरुवार को कहा कि इससे जो चुनौतियां सामने आई हैं उन्हें अवसर में बदलकर देश को नई बुलंदियों पर ले जाना है।

    श्री मोदी ने आज भारतीय उद्योग मंडल(आईसीसी) की 95 वीं आम बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश कोरोना संकट के साथ ही कई अन्य चुनौतियों से भी निपट रहा है। उन्होंने कहा ये समय अवसर को पहचानने का है, खुद को आज़माने का है और नई बुलंदियों की ओर जाने का है। ये अगर सबसे बड़ा संकट है, तो हमें इससे सबसे बड़ी सीख लेते हुए, इसका पूरा लाभ भी उठाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 1925 में अपने गठन के बाद से आईसीसी ने आज़ादी की लड़ाई को देखा है, भीषण अकाल और अन्न संकटों को देखा है। अब इस बार की यह बैठक एक ऐसे समय में हो रही है, जब हमारा देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

    श्री मोदी ने कहा, “ हर वह चीज, जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर है, वह भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं का भारत निर्यातक कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है।”

    उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के लिए जिस क्लस्टर आधारित सोच को अब देश में बढ़ावा दिया जा रहा है, उसमें भी सभी के लिए अवसर ही अवसर है। जिन जिलों, जिन ब्लॉक्स में जो पैदा होता है, वहीं आसपास इनसे जुड़े क्लस्टर विकसित किए जाएंगें।
    श्री मोदी ने कहा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जो निर्णय हाल में हुए हैं, उन्होंने कृषि अर्थव्यवस्था को बरसों की गुलामी से मुक्त कर दिया है। अब देश के किसानों को अपने उत्पाद, अपनी उपज देश में कहीं पर भी बेचने की आज़ादी मिल गई है।

    उन्होंने कहा कि बीते 5-6 वर्षों में, देश की नीति और रीति में देश की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है। अब कोरोना संकट ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है और इसी सबक से निकला है, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’।

    Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपालघर हिंसा: केंद्र, महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
    Next Article पीएलएफआई के नाम पर मांगी थी दस लाख रुपए की रंगदारी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking: रांची से अपहृत स्कूली छात्रा मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 6 घंटे के अंदर केस का खुलासा

    July 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    July 30, 2025
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.