Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 4:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»बाबा साहब और संविधान पर अमित शाह की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री बोले : लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है ऐसा बयान
    जामताड़ा

    बाबा साहब और संविधान पर अमित शाह की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री बोले : लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है ऐसा बयान

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संविधान को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य के पूर्व पेयजल संस्था मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के बयान न केवल भारत के लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं । गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के पिता के निधन के उपरांत उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौटने के दौरान जामताड़ा पारस हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है और इसके निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें एक ऐसा सुरक्षा कवच दिया है, जिसके तहत देश प्रगति कर रहा है। ऐसे में गृह मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा संविधान और अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान से भारतीय जनता पार्टी की असल सोच सामने आ गई है। भाजपा के मन में संविधान और इसके निर्माता के प्रति जो पूर्वाग्रह है, वह अब उजागर हो गया है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे बयान देश की एकता और अखंडता के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के बजाय इस तरह की टिप्पणियां समाज को विभाजित करने का काम करती हैं। जामताड़ा के बांग्लादेश कनेक्शन को लेकर हालिया चर्चा उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

    मिथिलेश ठाकुर ने जनता से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले बयानों को गंभीरता से लेना चाहिए और इनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

    Jamtara jharkhand Jharkhand news News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के डॉक्टर ने किया काला मोतिया का इलाज करने वाला आविष्कार, लोगों को जल्द मिलेगा राहत
    Next Article डीआईजी ने की ग्रामीण थानों से संबंधित महत्वपूर्ण केस की समीक्षा, कहा – आपराधिक संगठनों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.