Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : नेता और अधिकारी की लड़ाई में जनता कर रही त्राहिमाम
    झारखंड

    रामगढ़ : नेता और अधिकारी की लड़ाई में जनता कर रही त्राहिमाम

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू और छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार के बीच चल रही लड़ाई में अब रामगढ़ शहर की जनता त्राहिमाम कर रही है।

    बुधवार को जेएमएम नेता के रवैया के खिलाफ छावनी परिषद के सभी कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मचारियों ने कैंटोनमेंट सीईओ सपन कुमार पर हुए प्राथमिकी को गलत करार दिया और कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस यह काम कर रही है।

    छावनी परिषद के वरीय अधिकारी वर्तमान परिवेश में सुरक्षित नहीं है, तो कर्मचारी कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

    कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह से ही शहर में पानी सप्लाई बंद कर दी है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों ने अपना काम ठप कर दिया है। शहर की गलियों में हर जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है।

    हड़ताल पर गए कर्मचारियों की वजह से शहर में लोगों को परेशानी होने लगी है। हर गली मोहल्ले में इस भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध नहीं है। शहर के कई वार्ड तो ऐसे हैं, जहां सैकड़ों लोग सिर्फ सप्लाई के पानी पर ही निर्भर हैं। ऐसी स्थिति में पानी का बंद होना लोगों के लिए बेहद कष्टकारी हो गया है।

    छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार ने इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम जब सभी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था, उसी वक्त उन्होंने इसका विरोध किया था।

    उन्होंने कहा था कि किसी राजनीतिक दल के एक व्यक्ति विशेष की गलती की वजह से वे रामगढ़ शहर की जनता को कष्ट दें यह सही नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह भी उन्होंने कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने का निवेदन किया था, लेकिन वे नहीं माने। हालांकि वे लगातार इस हड़ताल को खत्म कराने का प्रयास कर रहे हैं।

    #Jharkhand News Latest news Online news Ramgarh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला नेत्री के साथ दुष्कर्म मामले में विधायक ढुलू महतो की जमानत अर्जी खारिज़
    Next Article बिहार : नीतीश कुमार ने तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार, कहा-खुद कहां रहता है, पार्टी तक को पता नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.