Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Weather Update झारखंड में ठंड का प्रकोप, इन सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    Weather Update झारखंड में ठंड का प्रकोप, इन सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कांके और मैक्लुस्कीगंज जैसे क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1 से 2 डिग्री सेल्सियस) हो सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

    कांके का पारा 2.4°C तक गिरा

    रविवार को रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम है. नामकुम का तापमान 2.5 डिग्री और टाटीसिल्वे व हिनू का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

    शीतलहर का अलर्ट

    मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ये जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद हैं. इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर जारी रहने की संभावना है.

    ठंड से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

    ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. सुबह और रात के समय बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.

    तापमान के मौजूदा आंकड़े

    आज रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बीते 24 घंटे में झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की रिपोर्ट आई है.

    कांके गढ़वा गुमला चतरा झारखंड झारखंड ठंड ठंड ठंड से बचाव तापमान धनबाद न्यूनतम तापमान पलामू बर्फबारी बोकारो मैक्लुस्कीगंज मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रांची मौसम रामगढ़ शीतलहर शीतलहर अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछपरा में अलग-अलग हादसों में महिला-पुरुष की गई जान
    Next Article JSSC CGL Protest : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जेएसएससी कार्यालय का इलाका, चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन चालू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.