Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JSSC CGL परीक्षा विवाद, आज JSSC ऑफिस का घेराव करने पहुंचे राज्य भर से छात्र; प्रशासन ने भी चेताया
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL परीक्षा विवाद, आज JSSC ऑफिस का घेराव करने पहुंचे राज्य भर से छात्र; प्रशासन ने भी चेताया

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : JSSC CGL परीक्षा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक ओर जहां स्टूडेंट्स एग्जाम को कैंसिल कराने का लगातार आरोप लगा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर सरकार का छात्रों की इस मांग पर कोई सकारात्मक रुख नहीं दिख रहा है. इसी क्रम में आज 16 दिसंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की छात्र शाखा, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (JSU) के बैनर तले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय का घेराव करने की तैयारी है. इसके लिए छात्र रांची पहुंच चुके हैं और विभिन्न लॉज व हॉस्टल में ठहरे हुए हैं.

    बता दें कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के परिणामों और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को रोकवाना, परीक्षा रद कर सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग है.

    छात्रों ने सरकार पर लगाए आरोप

    जेएलकेएम के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की ओर से सीजीएल परीक्षा की सत्यापन प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की जा रही है. श्री महतो ने सरकार से सीजीएल परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि पूरे राज्य में छात्र रांची पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी शिकायतों को रखने की अपील की है.

    प्रशासन ने लगाया निषेधाज्ञा और बैरिकेडिंग

    रांची जिला प्रशासन ने 20 दिसंबर तक जेएसएससी कार्यालय और उसके आस-पास के 500 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. आयोग कार्यालय के आस-पास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस की तैनाती की गई है. प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे शांति से प्रदर्शन करें, क्योंकि हिंसा या गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर उनके शैक्षणिक भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

    आइसा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने भी राज्य सरकार से सीजीएल परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है, जो राज्य की परीक्षा प्रणाली और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है. नाथ ने इसे केवल परीक्षा परिणामों के विवाद से नहीं जोड़ते हुए इसे बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता के खिलाफ युवाओं के व्यापक संघर्ष का प्रतीक बताया.

    Also Read: नहीं रहे प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Academic Future AISA Allegations on Government Barricading CBI investigation Document Verification Exam Dispute fair investigation Injunction jharkhand Jharkhand Staff Selection Commission Jharkhand Students Union JLKM JSSC Office Gherao JSSC ऑफिस घेराव JSSC-CGL exam JSSC-CGL परीक्षा Peace Protest Police Deployment ranchi state government Student Protest Student Union Uncertainty of Future unemployment आइसा छात्र प्रदर्शन छात्र संघ झारखंड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन निषेधाज्ञा निष्पक्ष जांच परीक्षा विवाद पुलिस तैनाती बेरोजगारी बैरिकेडिंग भविष्य की अनिश्चितता रांची राज्य सरकार शांति प्रदर्शन शैक्षणिक भविष्य सरकार पर आरोप सीबीआई जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    Next Article रांची में यहां पुलिसकर्मी का मोबाइल व एटीएम कार्ड लूटा, खाते से 1.15 लाख रुपए भी निकाल लिये

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.